राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

कथित तरीके से काम कर रहे नेपानगर सीएमओ, इन्हें तुरंत हटाए

नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद ने की इंदौर पहुंचकर संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन को शिकायत बुरहानपुर। नेपानगर नगर पालिका में पदस्थ प्रभारी सीएमओ धीरेंद्र सिंह सिकरवार कथित तौर पर काम कर रहे हैं। नियमानुसार यहां वह काम करने के पात्र ही नहीं है। यह बात और किसी ने नहीं, बल्कि खुद नगर पालिका

On: March 7, 2024 8:36 PM
Follow Us:
  • नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद ने की इंदौर पहुंचकर संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन को शिकायत

बुरहानपुर। नेपानगर नगर पालिका में पदस्थ प्रभारी सीएमओ धीरेंद्र सिंह सिकरवार कथित तौर पर काम कर रहे हैं। नियमानुसार यहां वह काम करने के पात्र ही नहीं है। यह बात और किसी ने नहीं, बल्कि खुद नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल ने नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक इंदौर को उस शिकायत में कही है जो वह इंदौर देकर आई हैं।
शिकायत में नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटील, वार्ड नंबर 2 की कांग्रेस पार्षद अनीशा पटेल ने कहा- नेपानगर नगर पालिका में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी धीरेंद्र सिंह सिकरवार सीएमओ पद पर बने रहने के योग्य नहीं हैं। उन्हें पदमुक्त किया जाए। उच्च न्यायालय जबललपुर के द्वारा रिट पिटिशन नंबर 5135-2012 में पारित निर्णय तारीख 3 अक्टूबर 2013 और रिट पिटिशन नंबर 625-2015 अंबिका प्रसाद पांडे-जनार्दन प्रसाद पांडे मिन्सीपल ऑफिसर नगर परिषद बिरसिंगपुर सतना में पारित आदेश का हवाला भी दिया गया है। कहा गया कि सीएमओ वास्तविक रूप से बुरहानपुर नगर पालिक निगम में राजस्व उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ रहे हैं। उन्हें 3 अक्टूबर 2023 को नगर पालिका परिषद नेपानगर में सीएमओ के रूप में पदस्थ किया गया है। जबकि उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा पारित निर्णय के अनुसार मुख्य नगर पालिका परिषद के पद पर पदोन्नति के लिए फीडर कैडर में नहीं आने वाले कर्मचारियों को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ्य नहीं किया जा सकता है। उनके स्थान पर नियमित सीएमओ या सीएमओ की पदोन्नति की योग्यता के आधार पर आने वाले अधिकारियों की ही पदस्थापना की जा सकती है।
2021 में भी हटाए गए थे प्रभारी सीएमओ
नगर विकास व आवास मंत्रालय भोपाल के आदेश 1 जून 21 के अनुसार धीरेंद्र सिंह सिकरवार सहायक राजस्व निरीक्षक को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद शाहपुर से भी इसी आधार पर हटाकर उनके मूल पद सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पालिक निगम बुरहानपुर किया गया था। धीरेंद्रसिंह सिकरवार कथित मुख्य नगर पालिका अधिकारी की सेवा नगर पालिक निगम के तहत आती है। इनकी पदोन्नति नगर पालिका परिषद में नही हो सकती, लेकिन इनके द्वारा शासन और प्रशासन को गुमराह कर मप्र के ओंकारेश्वर, बैतूल शाहपुर और नेपानगर में भी दूसरी बार प्रभारी सीएमओ के पद पर राजनीतिक दबाव में उच्च न्यायालय के आदेश का खुला उल्लंघन कर काम किया जा रहा है।
पदस्थापना तत्काल समाप्त करने की मांग
पत्र में कहा गया कि इन सब बातों को देखते हुए नेपानगर नगर पालिका में पदस्थ प्रभारी सीएमओ को तत्काल प्रभाव से हटाकर यहां मुख्य नगर पालिका अधिकारी की पदस्थापना की जाना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser