Homeबुरहानपुरकथित तरीके से काम कर रहे नेपानगर...

कथित तरीके से काम कर रहे नेपानगर सीएमओ, इन्हें तुरंत हटाए

नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद ने की इंदौर पहुंचकर संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन को शिकायत बुरहानपुर। नेपानगर नगर पालिका में पदस्थ प्रभारी सीएमओ धीरेंद्र सिंह सिकरवार कथित तौर पर काम कर रहे हैं। नियमानुसार यहां वह काम करने के पात्र ही नहीं है। यह बात और किसी ने नहीं, बल्कि खुद नगर पालिका अध्यक्ष भारती […]

  • नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद ने की इंदौर पहुंचकर संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन को शिकायत

बुरहानपुर। नेपानगर नगर पालिका में पदस्थ प्रभारी सीएमओ धीरेंद्र सिंह सिकरवार कथित तौर पर काम कर रहे हैं। नियमानुसार यहां वह काम करने के पात्र ही नहीं है। यह बात और किसी ने नहीं, बल्कि खुद नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल ने नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक इंदौर को उस शिकायत में कही है जो वह इंदौर देकर आई हैं।
शिकायत में नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटील, वार्ड नंबर 2 की कांग्रेस पार्षद अनीशा पटेल ने कहा- नेपानगर नगर पालिका में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी धीरेंद्र सिंह सिकरवार सीएमओ पद पर बने रहने के योग्य नहीं हैं। उन्हें पदमुक्त किया जाए। उच्च न्यायालय जबललपुर के द्वारा रिट पिटिशन नंबर 5135-2012 में पारित निर्णय तारीख 3 अक्टूबर 2013 और रिट पिटिशन नंबर 625-2015 अंबिका प्रसाद पांडे-जनार्दन प्रसाद पांडे मिन्सीपल ऑफिसर नगर परिषद बिरसिंगपुर सतना में पारित आदेश का हवाला भी दिया गया है। कहा गया कि सीएमओ वास्तविक रूप से बुरहानपुर नगर पालिक निगम में राजस्व उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ रहे हैं। उन्हें 3 अक्टूबर 2023 को नगर पालिका परिषद नेपानगर में सीएमओ के रूप में पदस्थ किया गया है। जबकि उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा पारित निर्णय के अनुसार मुख्य नगर पालिका परिषद के पद पर पदोन्नति के लिए फीडर कैडर में नहीं आने वाले कर्मचारियों को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ्य नहीं किया जा सकता है। उनके स्थान पर नियमित सीएमओ या सीएमओ की पदोन्नति की योग्यता के आधार पर आने वाले अधिकारियों की ही पदस्थापना की जा सकती है।
2021 में भी हटाए गए थे प्रभारी सीएमओ
नगर विकास व आवास मंत्रालय भोपाल के आदेश 1 जून 21 के अनुसार धीरेंद्र सिंह सिकरवार सहायक राजस्व निरीक्षक को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद शाहपुर से भी इसी आधार पर हटाकर उनके मूल पद सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पालिक निगम बुरहानपुर किया गया था। धीरेंद्रसिंह सिकरवार कथित मुख्य नगर पालिका अधिकारी की सेवा नगर पालिक निगम के तहत आती है। इनकी पदोन्नति नगर पालिका परिषद में नही हो सकती, लेकिन इनके द्वारा शासन और प्रशासन को गुमराह कर मप्र के ओंकारेश्वर, बैतूल शाहपुर और नेपानगर में भी दूसरी बार प्रभारी सीएमओ के पद पर राजनीतिक दबाव में उच्च न्यायालय के आदेश का खुला उल्लंघन कर काम किया जा रहा है।
पदस्थापना तत्काल समाप्त करने की मांग
पत्र में कहा गया कि इन सब बातों को देखते हुए नेपानगर नगर पालिका में पदस्थ प्रभारी सीएमओ को तत्काल प्रभाव से हटाकर यहां मुख्य नगर पालिका अधिकारी की पदस्थापना की जाना चाहिए।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles