राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

माफियाओं द्वारा नागझिरी घाट स्थित मंदिरों को पहुंचाया जा रहा नुकसान

अखिल भारत हिन्दू महासभा ने की कलेक्टर को शिकायत बुरहानपुर। जिले में अब धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं है। माफियाओं द्वारा नागझिरी घाट स्थित अति प्राचीन धरोहरों, मंदिरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसे लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा की ओर से कलेक्टर भव्या मित्तल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अखिल

On: March 12, 2024 3:15 PM
Follow Us:
  • अखिल भारत हिन्दू महासभा ने की कलेक्टर को शिकायत

बुरहानपुर। जिले में अब धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं है। माफियाओं द्वारा नागझिरी घाट स्थित अति प्राचीन धरोहरों, मंदिरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसे लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा की ओर से कलेक्टर भव्या मित्तल को ज्ञापन सौंपा गया।
Sadaiv Newsज्ञापन में अखिल भारत हिन्दू महासभा के नेता दिनेश सुगंधी ने कहा माफियाओं द्वारा मंदिरों को नुकसान पहुंचाकर नष्ट करने का काम किया जा रहा है। ताकि यहां से रेत परिवहन में सुगमता बनी रहे। माफियाओं द्वारा मशीनों को नदी में उतारकर नदी, नालों को छलनी किया जा रहा है। रेत का परिवहन दिन, रात धड़ल्ले से किया जा रहा है। इससे नदी में रहने वाले जीव, जंतुओं पर भी संककट गहराता जा रहा है। भविष्य में जल संकट की आशंका है। जिला प्रशासन और खनिज विभाग के अफसरों की मिलीभगत से यह सब हो रहा है। माफियाओं पर सख्ती से कार्रवाई होना चाहिए।
समिति का किया जाए गठन
ज्ञापन में कहा गया कि मंदिरों के रखरखाव के लिए धर्मस्व विभाग से राशि आवंटित कर सभी मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए साधु संतों के मार्गदर्शन में एक समिति गठित कर मंदिरों का पुनः जीर्णोद्धार कराया जाए। श्री सुगंधी ने कहा मंदिर को क्षतिग्रस्त करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो एक भी ट्रेक्टर ट्राली का नागझिरी घाट से परिवहन नहीं होने दिया जाएगा। अगर किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा आंदोलन भी किया जाएगा।
….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser