Homeराजनीतिजनपद अध्यक्ष चुनाव- कांग्रेस के मैनेजमेंट से...

जनपद अध्यक्ष चुनाव- कांग्रेस के मैनेजमेंट से बेखबर रहे भाजपाई, भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद डॉ. मनोज माने की पहली हार 

खकनार जनपद पंचायत अध्यक्ष पद भाजपा से छीना, भाजपा से शिवलाल भिलावेकर, कांग्रेस से राकेश सोलंकी मैदान में थे कांग्रेस के राकेश सोलंकी जीते, 15 वोट मिले, पूजा दादू के निधन के कारण खाली हुई थी जनपद सदस्य की सीट बुरहानपुर। कांग्रेस के माइक्रो मैनेजमेंट को इस बार भाजपा नेता समझ नहीं पाए। नतीजा यह […]

बुरहानपुर। कांग्रेस के माइक्रो मैनेजमेंट को इस बार भाजपा नेता समझ नहीं पाए। नतीजा यह रहा कि खकनार जनपद पंचायत अध्यक्ष का पद केंद्र, राज्य में भाजपा की सरकार, दो विधानसभाओ में भाजपा के विधायक यहां तक की खुद नेपानगर विधायक मंजू दादू का गृह क्षेत्र होने के बाद भी भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद डॉ. मनोज माने की भी यह पहली हार है।
गौरतलब है कि खकनार जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव हुआ। यह सीट जनपद पंचायत अध्यक्ष पूजा दादू के निधन के कारण खाली हुई थी। मुख्य मुकाबला भाजपा समर्थित उम्मीदवार शिवलाल भिलावेकर और कांग्रेस समर्थित राकेश सोलंकी के बीच था। खास बात यह है कि जनपद पंचायत में महज 9 जनपद सदस्य होने के बाद भी कांग्रेस ने 15 का आंकड़ा हासिल कर जीत दर्ज कर ली। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को 15, भाजपा उम्मीदवार को 10 वोट मिले। नतीजे बता रहे कि भाजपा ने चुनाव को गंभीरता से नहीं लिया। अन्यथा नतीजा इससे विपरीत होते। भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद डॉ. मनोज माने की यह पहली हार है। जबकि यह सीट नेपानगर विधायक मंजू दादू के लिए भी प्रतिष्ठा का प्रश्न थी।
ऐसे चली प्रक्रिया-
सोमवार सुबह 10 बजे से चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई है। 10.30 से 11.30 बजे तक नाम निर्देशन जमा करने का समय रहा। 11.30 बजे से 11.45 बजे तक नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा हुई। 11.45 बजे से 12.15 बजे तक नाम निर्देशन की नाम वापसी हुई। दोपहर 12.30 से 1 बजे तक मतदान हुआ। दोपहर 1.15 बजे मतगणना हुई। इसके ठीक बाद निर्वाचन की घोषणा की गई। खकनार जनपद पंचायत भवन में चुनावी प्रक्रिया चली। खकनार जनपद पंचायत में 25 जनपद सदस्य हैं। इसमें कांग्रेस समर्थित 9, भाजपा समर्थित 13 और निर्दलीय 3 जनपद सदस्य हैं। इनके द्वारा अध्यक्ष का चयन किया गया।
कांग्रेस ने की बाड़ाबंदी, भाजपा नेता हाथ मलते रह गए
जनपद अध्यक्ष चुनाव में नेपानगर के ग्रामीण कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जगमीतसिंह जॉली की खासी भूमिका रही। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने पहले ही जनपद सदस्यों की बाड़ा बंदी कर दी थी। जब इस बात की भनक भाजपा नेताओं को लगी तब काफी देर हो चुकी थी। दूसरे दिन चुनाव के समय जनपद सदस्य खकनार पहुंचे। पता चला कांग्रेस बहुमत से भी आगे निकल रही है तो भाजपा नेताओं को भी कुछ समझ नहीं आया। थोड़ी ही देर में परिणाम सामने आ गए तो सभी हतप्रभ रहे गए। नेपानगर विधायक मंजू दादू, जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, जिला महामंत्री पिंटु जाधव सहित कईं भाजपा नेता जोड़तोड़ में लगे थे, लेकिन परिणाम विपरीत आया जबकि यह सीट भाजपा के कब्जे में थी। नेपानगर विधायक भी इस पर पार्टी को जीत नहीं दिला पाईं। वर्तमान में नेपानगर विधायक पूजा दादू की बहन मंजू दादू है। ऐेसे में क्षेत्र में कांग्रेस की जीत से सभी आश्चर्य में हैं। जीत के बाद यहां अरूण यादव समर्थकों द्वारा अरूण यादव जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।
जानिए किसने क्या कहा-
-कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामकिशन पटेल ने कहा-यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। रणनीति बनाकर जनपद सदस्यों से तालमेल बैठाकर काम किया गया। सभी ने काफी अच्छी मेहनत की। आगामी चुनावों को देखते हुए यह बहुत बढ़ी जीत है।
– जीत के बाद जनपद अध्यक्ष राकेश सोलंकी ने कहा इससे पहले भी मैंने चुनाव लड़ा था, लेकिन पहले धन बल के कारण हम जीत नहीं पाए थे। इस बार हमें जीत मिली है। हमारी प्राथमिकता रहेगी कि क्षेत्र में जहां जहां भेदभाव हो रहा है उसे दूर करें। काम करें। आगे हम लोकसभा भी जीतेंगे।
हार पर यह बोलीं नेपानगर विधायक-
नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने कहा- हार, जीत चलती रहती है। इसमें ऐसी कोई बात नहीं है। आज वह जीते हैं इससे पहले हम जीतें हैं। वह जीते हैं उन्हें बधाई। परिवार बड़ा है कहीं न कहीं कोई बात हो जाती है तो ऐसा होता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles