Homeबुरहानपुरसियासी दांव- राजनीतिक दबाव के चलते नपा...

सियासी दांव- राजनीतिक दबाव के चलते नपा में नियम के विपरीत काम कर रहे प्रभारी सीएमओ

नगर पालिका नेपानगर के प्रभारी सीएमओ की चुनाव आयोग को शिकायत  बुरहानपुर। नगर पालिका नेपानगर में पदस्थ प्रभारी सीएमओ धीरेंद्र सिकरवार की शिकायत चुनाव आयोग को की गई है। शिकायत में उन्हें तत्काल प्रभाव से नगर पालिका नेपानगर से हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता सुनील मोरे ने मुख्य चुनाव […]

बुरहानपुर। नगर पालिका नेपानगर में पदस्थ प्रभारी सीएमओ धीरेंद्र सिकरवार की शिकायत चुनाव आयोग को की गई है। शिकायत में उन्हें तत्काल प्रभाव से नगर पालिका नेपानगर से हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता सुनील मोरे ने मुख्य चुनाव आयोग दिल्ली को भेजी शिकायत में कहा- नगर पालिका नेपानगर में पदस्थ प्रभारी सीएमओ धीरेंद्र सिकरवार राजनीतिक दबाव के चलते प्रभारी के पद पर पदस्थ हैं। जबकि उच्च न्यायालय के दो आदेशों के अनुसार उनका इस तरह पद पर काम करना नियम के विपरीत है।
यह कहा गया शिकायत में
शिकायत में कहा गया कि उच्च न्यायालय द्वारा पारित याचिकाआं में पारित निर्णय क अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदोन्नति के लिए फीडर कैडर में नहीं आने वाले कर्मचारियों की पदस्थापना नहीं की जाए। इन पदों पर नियमित मुख्य नगर पालिका अधिकारी या क्षेत्र में आने वलो अधिकारियों को पदोन्नति देकर इस पद का दायित्व दिया जाए, लेकिन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग इंदौर संभाग के संयुक्त संचालक द्वारा न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करते हुए बुरहानपुर नगर निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक धीरेंद्र सिंह सिकरवार को राजनीतिक दबाव के चलते 3 अक्टूबर 23 से नगर पालिका परिषद नेपानगर में प्रभारी सीएमओ बना रखा है। जबकि सिकरवार की सेवाएं नगर निगम के तहत आती है। इनकी पदोन्नति नगर पालिका या नगर परिषद में नहीं हो सकती इसे लेकर नगरीय प्रशासन मंत्रालय द्वारा 1 जून 21 द्वारा भी सिकरवार को नगर परिषद शाहपुर से हटाया गया था। उन्हें तब अपने मूल विभाग नगर निगम बुरहानपुर भेजा गया था। अब एक बार फिर वह जोड़ तोड़ कर राजनीतिक हस्तक्षेप का इस्तेमाल कर नेपानगर में सेवाएं दे रहे हैं। यह न्यायालय के आदेश की भी अवहेलना है। आने वाले दिनों में आचार संहिता लगने वाली है और लोकसभा चुनाव होंगे। ऐसे में चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल न उठे इसलिए प्रभारी सीएमओ को यहां से हटाया जाना चाहिए।

और इधर……….।

जेठानी नगर पालिका की अध्यक्ष फिर भी पूर्व नपा उपाध्यक्ष देवरानी को लिखना पड़ा कलेक्टर को पत्र

नेपानगर नगर पालिका की अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल है। नपा की पूर्व उपाध्यक्ष वैशाली पाटिल उनकी देवरानी है, लेकिन एक कर्मचारी की समस्या को लेकर सुनवाई नहीं होने पर उन्हें कलेक्टर को पत्र लिखना पड़ा। दरअसल एक कर्मचारी के अवकाश नगदीकरण की राशि का भुगतान नहीं किया गया। इसे लेकर कलेक्टर को की गई शिकायत में पूर्व नपा उपाध्यक्ष वैशाली पाटिल ने कहा- निकाय के माह नवंबर 2023 से सेवानिवृत्त कर्मचारी सुधीर पिता जगन्नाथ पाटिल सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन आज तक भी नगर पालिका परिषद नेपानगर द्वारा कर्मचारी के अवकाश नगदीकरण अनुमानित राशि ढाई लाख रूपए और एनपीएस की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे सुधीर पाटिल की पेंशन का निर्धारण भी नहीं हो पा रहा है। साथ ही कर्मचारी को परिवार भरण पोषण सहित अन्य आर्थिक और मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। खास बात यह भी है कि राषि के भुगतान लिए पिछले दिनों नेपानगर विधायक मंजू दादू ने समीक्षा बैठक में नपा अफसर, कर्मचारियों को निर्देशित किया था, लेकिन उनके निर्देश पर भी अमल नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया पीड़ित सेवानिवृत्त कर्मचारी कई बार सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत कर चुका है, लेकिन राशि का भुगता नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles