Homeमध्यप्रदेशBURHANPUR NEWS- कश्मीर से जिस धारा 370...

BURHANPUR NEWS- कश्मीर से जिस धारा 370 को हटाया, उतने ही वोट बढ़ाकर बूथ जिताना हैं- डॉ. माने

सिलमपुरा से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने किया बूथ जिताओ अभियान का श्री गणेश बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने यह निर्णय लिया है। कि हम चुनाव तो जितते है। यह चुनाव भी निश्चित रुप से जित रहे है। पिछले लोकसभा चुनाव में हमकों 42 प्रतिशत वोट मिले थे। हमने केंद्र में भाजपा की सरकार […]

  • सिलमपुरा से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने किया बूथ जिताओ अभियान का श्री गणेश

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने यह निर्णय लिया है। कि हम चुनाव तो जितते है। यह चुनाव भी निश्चित रुप से जित रहे है। पिछले लोकसभा चुनाव में हमकों 42 प्रतिशत वोट मिले थे। हमने केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई थी। जिसका हम बरसों से सपना देखते थे कि कश्मीर से धारा 370 हटना चाहिए। उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हटा दिया। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि प्रत्येक बूथ पर 370 वोट अतिरिक्त लेना है। बिते विधानसभा चुनाव में अपने बूथ से जितने वोट मिले थे, उससे 370 वोट बढ़ाना है।
बुधवार रात 8.30 बजे सिलमपुरा में कड़ियावाड़ी के विटृठल मंदिर में यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कही। उन्होंने आगे कहा- आज 13 मार्च से 22 मार्च तक 10 दिन का अभियान है। इसमें हमें अपने बूथ को जितना है, विजय प्राप्त करना है। बुरहानपुर और नेपानगर विधानसभा के 652 बूथ है। प्रत्येक बूथ पर एक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधी, पूर्व पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनधि को नियुक्त किया है। मुझे सिलमपुरा के बूथ क्र. 83 की जिम्मेदारी दी है। संगठन ने जो दिशा-निर्देश दिए है। उसे हर रोज दो-दो घंटे बूथ पर जाकर पूरे करना है। बूथ समिति की बैठक करना है। करणीय कार्य पर चर्चा करना है। कार्यक्रम को नेपानगर विधायक मंजू दादू, पूर्व महापौर अनिल भोसले ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आदित्य प्रजापति, उमा कपूर, कोषाध्यक्ष कैलाश पारीक, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज टंडन, महिला जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, युवा नेता गजेंद्र पाटिल, पार्षद स्वाति हेमेंद्र महाजन सहित अन्य पदाधिकारी व पार्षद उपस्थित रहे।
भाजपा-मोदीजी के लिए समर्थन मांगे
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा- 50 प्रतिशत वोट बहनों का है। उनसे मिलना है। मठ-मंदिर में संत-पुजारी, मैदान पर खिलाड़ियों से मिलना है। उन्हें भाजपा और मोदीजी के लिए समर्थन मांगना है। लाभार्थियों को जिन लोगों ने भाजपा और मोदीजी का समर्थन किया है। उन्हें मोदीजी का धन्यवाद देना है।
बुरहानपुर विधायक ने विटृठल मंदिर के लिए दिए 13 लाख रुपए
जिलाध्यक्ष डॉ. माने जी ने कहा- मुख्यमंत्री जी और प्रधानमंत्री जी ने लोकसभा चुनाव से पहले प्रत्येक सांसद और विधायक को विशेष निधि जारी की है। ताकि लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकें। जिसके तहत सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने 9 करोड़ की लागत से मोहना संगम पर्यटन क्षेत्र के रुप में विकसित होगा। बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस ने सिलमपुरा कड़ियावाड़ी के विटृठल मंदिर के लिए 13 लाख रुपए मंजूर किए है।
भाजपा के जो पब्लिक फेस है, उन्हें कमजोर, हारे बूध की देंगे जिम्मेदारी
जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य। ऐसे जो बड़े नाम है हमारे। जो पब्लिक फेस है। उन्हें जिले के हारे और कमजोर बूथ देने जा रहे है। कार्यकर्ताओं के साथ वह केवल 10 दिन नहीं, बल्कि लोकसभा चुनाव तक सभी को जाना है। मेरा सभी से हाथ जोड़कर निवेदन है कि आप अपने बूथ के साथ उस कमजोर बूथ को जिताने के लिए प्लानिंग तैयार करें।
जो भाजपा को वोट नहीं दे रहा, उसे भी याद दिलाए पार्टी की योजना
पूर्व विधायक व वरिष्ठ रामदास शिवहरे ने कहा- जो भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं देते। उनके भी घर-घर जाकर उन्हें भाजपा के दी सुविधाएं याद दिलाना है। उन्हें बताए कि यह सुविधा भाजपा की सरकार से मिली है। मुस्लिम परिवारों में भी जाकर भाजपा के विकास गिनाए।
जिसकी कांग्रेस में तुती बजती थी, आज वो भाजपा में आने के लिए लार टपका रहा
भाजपा जिला महामंत्री चिंतामन महाजन ने कहा- जो मप्र में कांग्रेस का अध्यक्ष था। 15 महीने का मुख्यमंत्री भी रह चुका है। जिसकी कांग्रेस में एक छत्र तुती बजती थी। वो भी भाजपा में शामिल होने के लिए लार टपका रहा था। यह स्थिति ज्ञात-अज्ञात हजारों कार्यकर्ताओं की वजह से संभव हो पाया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles