Homeबुरहानपुरसायबर सेल ने 8 लाख कीमत के...

सायबर सेल ने 8 लाख कीमत के 51 मोबाइल ट्रेस करके उनके मालिकों को लौटाए

सायबर सेल बुरहानपुर ने लौटाई लोगों के चेहरों पर खुशियां सायबर सेल की प्रभावी ट्रेकिंग व फॉलोअप की कार्यप्रणाली से मिली यह सफ़लता ट्रेस हुए मोबाइल में 30 हज़ार तक के महँगे एंड्रॉइड फ़ोन भी शामिल बुरहानपुर। एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार के नेतृत्व में जिला सायबर सेल अपराधियों तक पहुंचने में तकनीकी सहायता देने के […]

बुरहानपुर। एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार के नेतृत्व में जिला सायबर सेल अपराधियों तक पहुंचने में तकनीकी सहायता देने के साथ-साथ गुम मोबाइलों को ट्रेस करने का कार्य भी कर रही है। सायबर सेल ने पिछले 6 माह की अवधि के दौरान गुम हुए करीबन 08 लाख कीमत के 51 मोबाइलों को ट्रेस किया है। ट्रेस किए गए मोबाइल उनके मालिकों को एसपी श्री पाटीदार द्वारा लौटाए जा रहे है। ट्रेस किए गए मोबाइलों में 10000 से लेकर 30000 रुपए तक के महंगे एंड्रॉयड मोबाइल शामिल है। ट्रेस किए गए कई मोबाइल पढ़ाई करने वाले छात्रों के है।
Sadaiv Newsएसपी ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि वर्तमान समय में मोबाइल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। वॉइस कॉल, वीडियो कॉल, ऑनलाइन खरीददारी से लेकर पेमेंट अथवा बैंकिंग संबंधी सभी कार्य मोबाइल द्वारा किए जा रहे है। मोबाइल गुम होने पर आर्थिक नुकसान होने के साथ साथ कई परेशानियां खड़ी हो जाती है। मोबाइल गुम की शिकायत मिलने पर सायबर सेल तत्काल अलर्ट होकर मोबाइल को ट्रैकिंग पर लगाती है। लगातार फॉलोअप करने के परिणाम स्वरूप सायबर सेल को यह सफलता मिली है।
मोबाइल फोन को ट्रेस करने में सायबर सेल बुरहानपुर के आरक्षक दुर्गेश पटेल, आर. सत्यपाल बोपचे, आर. ललित चौहान, आर. शक्ति सिंह तोमर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles