Homeबुरहानपुरबड़ा हादसा टला- बस 100 फिट गहरी...

बड़ा हादसा टला- बस 100 फिट गहरी खाई में जाकर पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल, 19 जिला अस्पताल में भर्ती

विधायक अर्चना चिटनिस ने घायल यात्रियों का जिला चिकित्सालय पहुंचकर हाल-चाल जाना बुरहानपुर। शनिवार सुबह शाहपुर थाना क्षेत्र में हुए एक बस हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस इंदौर से बुरहानपुर होते हुए महाराष्ट्र के अकोला जा रही थी। हादसा सुबह करीब 5.30 बजे का बताया जा रहा है। सभी घायलों […]

  • विधायक अर्चना चिटनिस ने घायल यात्रियों का जिला चिकित्सालय पहुंचकर हाल-चाल जाना

बुरहानपुर। शनिवार सुबह शाहपुर थाना क्षेत्र में हुए एक बस हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस इंदौर से बुरहानपुर होते हुए महाराष्ट्र के अकोला जा रही थी। हादसा सुबह करीब 5.30 बजे का बताया जा रहा है। सभी घायलों को 9 एम्बुलेंस की मदद से बुरहानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। अधिकांश यात्रियों को हाथ, पैर, सिर और अंदरूनी चोटें आई है। बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे। सुबह 8.30 बजे तक करीब 19 घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसे की जानकारी लगते ही विधायक अर्चना चिटनिस घायल यात्रियों का जिला चिकित्सालय पहुंचकर हाल-चाल जानने पहुंची।
बस हादसा शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे ग्राम जसोन्दी के पास हुआ है। यह बुरहानपुर जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर मप्र महाराष्ट्र की सीमा पर है। कुछ ही दूरी पर महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की सीमा लग जाती है। बताया जा रहा है कि जसौन्दी के कलोरी घाट पर चढ़ाई के समय बस आगे न जाते हुए रिवर्स होकर करीब 100 फिट से भी ज्यादा गहरी खाई में जा गिरी। बस इंदौर से अकोला जा रही थी।
संजय नामक यात्री ने कहा मैं बस से नीचे उतरा था। बस गर्म हो रही थी। इसी बीच वह रिवर्स हो गई। घाट था इसलिए बस रिवर्स होकर खाई में जा गिरी। लखन सांवले ने बताया बस में लगेज था। लगेज हटाकर बैटरी लगा रहे थे। बस रिवर्स होकर खाई में जा गिरी। एक दूसरे की मदद की। सभी को बाहर निकाला गया। इसी बीच 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
अफसर भी मौके पर पहुंचे
सूचना मिलने पर एडीएम सीएल सिंगाड़े, एएसपी अंतर सिंह कनेश, शाहपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्राम जसोन्दी के सरपंच शब्बीर तड़वी ने घायल लोगों को पंचायत में रुकने की व्यवस्था की। टीम के पहुंचने पर घायलों को अस्पताल रवाना किया। 108 के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अंकित नागर ने बताया शाहपुर से 3 दरियापुर 2 बुरहानपुर से 4 एम्बुलेंस को घटनास्थल पहुंचाया। कुछ घायलों को आसपास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाकी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमएचओ डॉ राजेश सिसौदिया ने बताया कोई जनहानि नहीं हुई। 19 घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कोई भी गम्भीर नहीं है।
Sadaiv Newsअर्चना चिटनिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर जाना हाल
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक अर्चना चिटनिस ने ग्राम जसौंदी के समीप हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का जिला चिकित्सालय पहुंचकर हाल-चाल जाना और चिकित्सकों से उचित उपचार हेतु चर्चा की। श्रीमती चिटनिस ने सभी घायलों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर उनके उचित उपचार और भोजन की व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित कराया। सोमवर प्रातः ग्राम जसौंदी के समीप यात्रियों से भरी बस करीब 60 फिट गहरी खाई में गिर गई। जिससे 20 यात्री घायल हो गए। बस इंदौर-बुरहानपुर होते हुए आकोला जा रही थी। सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीण और प्रशासनिक अमला पहुंच गया था और सभी घायलों यात्रियों को एम्बुलेंस की मदद से बुरहानपुर जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया है। अधिकांश यात्रियों को हाथ, पैर, सिर में चोट आई है। बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे। जिला चिकित्सालय में श्रीमती चिटनिस के साथ बलराज नावानी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles