Homeबुरहानपुरवीडी शर्मा जिस स्कूल में पढ़े हैं...

वीडी शर्मा जिस स्कूल में पढ़े हैं वह स्कूल ही नफरत और घृणा का -जीतू पटवारी 

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने बुरहानपुर में ली पत्रकार वार्ता, बताई कांग्रेस की योजनाएं कार्यकर्ता सम्मेलन को भी किया संबोधित बुरहानपुर। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार शाम बुरहानपुर आए। यहां उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव के साथ एक निजी होटल में प्रेस कांफ्रेंस की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष […]

बुरहानपुर। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार शाम बुरहानपुर आए। यहां उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव के साथ एक निजी होटल में प्रेस कांफ्रेंस की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा मंगलसूत्र को लेकर दिए गए एक बयान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा- वीडी शर्मा जी क्या पुलवामा के शहीदों की पत्नियों के मंगलसूत्र और सिंदूर का महत्व जानते थे। वीडी शर्मा जी कोविड में जो एक करोड़ से ज्यादा मेरी बहनें विधवा हुई उनके मंगलसूत्र के महत्व को जानते थे। वीडी शर्मा जी जब मंहगाई से हमारी बहनें अपने पति, परिजन को खोती हैं उसके महत्व को जानते हैं। उनके मन में यह भावना व्यक्त करने से पहले यह विचार क्यों नहीं आया कि किसके लिए यह बात कह रहे हैं। इस देश की बहू के लिए जिसने अपने पति की शहादत दे दी इस देश एकता अखंडता के लिए। वीडी शर्मा जी जिस स्कूल से पढ़े हैं यह स्कूल ही नफरत और घृणा का है। यह लोग इस तरह की ही बातें करते सकते हैं इनसे अपेक्षा अच्छी हो भी सकती। नोटबंदी की उसमें कितने मंगलसूत्र बिके होंगे, रहे होंगे उसकी भावना को तो व्यक्त नहीं करते। मैं इसकी निंदा करता हूं।
भाषा और भावना बता रही बीजेपी जाने वाली
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा भाजपा मोदी जी को ग्लोबल लीडर कहती है, लेकिन ग्लोबल लीडर कैसी भाषा बोल रहे हैं। यह भाषा, भावना बता रही है कि बीजेपी जाने वाली है। आईएनडीआईए की सरकार बनी तो हम लोअर एजुकेशन पूरा माफ करेंगे। 8500 प्रतिमाह और पहली पक्की नौकरी मिलेगी। 30 लाख भर्तियां बैकलॉक पद, रोजगार देंगे। हर महिला को हर साल एक लाख रूपए देंगे। 50 प्रतिशत हर जगह हिस्सेदारी होगी। 50 प्रतिशत नौकरी में भागीदारी होगी। 75 साल में बहस लोकतंत्र को बचाना है। मत के अधिकार को बचाना है। मीडिया की स्वतंत्रता को बचाना है। अबकी बार 400 बार इसलिए बोलते हैं कि उन्हें संविधान बदलना है। हमें यह सोचना होगा कि कहीं हम चाइना जैसा देश तो नहीं बना रहे हैं जहां केवल सरकारी मीडिया है। नेपाल से ज्यादा मंहगाई देश में आ गई है। इस बार खंडवा संसदीय सीट से हमने लोकसभा प्रत्याशी का चयन सभी से बात करके किया है। कांग्रेस 5 न्याय के सिद्धांत को लेकर आई है। हर वर्ग जो पीड़ित है दुःखी है। उसके लिए योजना लाए हैं। केसीसी लोन माफ किया जाएगा। एमएसपी गारंटी दी जाएगी। बीमा की राशि लेकर घोषणा पत्र में दिया गया है।
रावण के पास भी सोने की लंका थी
जीतू पटवारी ने कह रावण के पास भी सोने की लंका थी। रावण कभी न मरने वाला अमर आदमी था। भोलेनाथ का वरदान था। वह भी ऐसे ही बोलते थे उनका भी अंत हुआ है इनका भी अंत होगा। वर्तमान में हमारी पार्टी एकजुट है। छोड़ो कल की बातें कल की बात पुरानी। जो लोग छोड़कर गए वह लोग रेत का काम करने वाले, शराब का काम करने वाले थे। ऐसे लोग विपक्ष से नहीं लड़ सकते।
यह रहे मौजूद
पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह, हमीद काजी, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिंकू टाक, अकिल औलिया, राकेश खत्री, हर्ष राज देवड़ा, निखिल खंडेलवाल, रूस्तम शेख सहित अन्य कांग्रेस नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles