Homeअपराधपुलिस, वनकर्मियों पर हमले, वन कटाई, डकैती...

पुलिस, वनकर्मियों पर हमले, वन कटाई, डकैती की वारदात में लिप्त 5 आरोपी जिला बदर 

एसपी के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने किया एक साल के लिए जिला बदर, बुरहानपुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके तहत बुधवार को कलेक्टर ने 5 ऐसे आदतन अपराधियों को जिला बदर किया है जो वन कटाई सहित डकैती, वनकर्मियों, पुलिसकर्मियों पर हमले सहित अन्य मामलों लिप्त […]

  • एसपी के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने किया एक साल के लिए जिला बदर,

बुरहानपुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके तहत बुधवार को कलेक्टर ने 5 ऐसे आदतन अपराधियों को जिला बदर किया है जो वन कटाई सहित डकैती, वनकर्मियों, पुलिसकर्मियों पर हमले सहित अन्य मामलों लिप्त थे। कानून व्यवस्था और लोकशांति बनाए रखने की दृष्टि से कलेक्टर भव्या मित्तल ने 5 आदतन अपराधियों को एक साल के लिए जिला बदर कर दिया है।
नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल ने बताया पांचों आदतन अपराधियों को कलेक्टर ने बुरहानपुर जिला और इसके आसपास के जिलों खंडवा, खरगोन, हरदा, बड़वानी की सीमा से निष्कासित कर बाहर जाने के आदेश दिए गए हैं।
एसपी के प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई
लोकसभा चुनाव को देखते हुए एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने एक प्रतिवेदन कलेक्टर भव्या मित्तल को दिया था। इसके आधार पर कलेक्टर ने ने नेपानगर थाना क्षेत्र के पांच आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है।
यह है आरोपी-
1- छतरसिंग पिता रेमसिंग बारेला 35 वर्ष निवासी ग्राम बाकड़ी
छतर सिंग वर्ष 2018 से लगातार आपराधिक गतिविधियों, असामाजिक विध्वंसक कृत्यों में लिप्त है। उस पर थाना नेपानगर में डकैती, बलवा, वन भूमि पर अतिक्रमण, शासकीय कर्मियों पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा डालने के 4 केस दर्ज हैं। आरोपी लगातार अपराधिक कृत्यों में सक्रिय है। छतरसिंग पर नेपानगर पुलिस द्वारा दो बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई पर उसके द्वारा अपराध करना जारी रखा गया।
2- फुलसिंग पिता सुबला 40 वर्ष निवासी ग्राम बाकड़ी
आरोपी वर्ष 2022 से अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है। उस पर हत्या का प्रयास, शासकीय वन भूमि पर अतिक्रमण, बलवा, मारपीट, डकैती, शासकीय कार्य में बाधा के केस दर्ज हैं। आरोपी अपराधिक कृत्यों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने पर उतारू रहता है। आरोपी पर थाना नेपानगर में 9 अपराध दर्ज है।
3- सुडीया पिता छगन नार्वे 35 वर्ष निवासी राठियावाड़ी, ग्राम सीवल
आरोपी वर्ष 2022 से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। हत्या का प्रयास, वन भूमि पर अतिक्रमण, डकैती, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा डालने के केस दर्ज हैं। इस पर पुलिस द्वारा समय.समय पर पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। आरोपी सुडिया पर थाना नेपानगर में 09 केस दर्ज हैं।
4- रेवसिंग उर्फ़ रेमसिंग पिता पातलिया 38 निवासी बाकड़ी
आरोपी वर्ष 2022 से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। आरोपी पर हत्या का प्रयास, डकैती, बलवा करने, शासकीय कार्य में बाधा डालने के केस दर्ज हैं। इस पर पुलिस द्वारा समय.समय पर पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। आरोपी रेवसिंग पर थाना नेपानगर में 08 अपराध दर्ज है।
5-हेमा पिता हरसुर मेघवाल 38 निवासी चारणवाड़ी ग्राम सीवल
आरोपी वर्ष 2021 से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। आरोपी पर डकैती, हत्या का प्रयास, बलवा करने, शासकीय कार्य में बाधा डालने, सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान करने के केस दर्ज हैं। इस पर पुलिस द्वारा कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। आरोपी हेमा मेघवाल पर थाना नेपानगर में 11 केस दर्ज हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles