राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

जिला प्रशासन व नगर निगम की पहल- अंगुली पर मतदान का निशान दिखाओ सराफा, रेस्टोरेंट, इलेक्ट्रॉनिक में विशेष डिस्काउंट पाओ

सभी मतदाताओ को तीन दिन चलेगा विशेष ऑफर बुरहानपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए शहर के व्यापारी भी आगे आए हैं। बाजार में 13 से 15 मई तक विशेष डिस्काउंट ऑफर चलाया जाएगा। अंगुली पर मतदान का निशान दिखाने वाले ग्राहकों के लिए यह डिस्काउंट रहेगा। स्वीप प्रभारी सृष्टि

On: May 11, 2024 8:31 PM
Follow Us:
  • सभी मतदाताओ को तीन दिन चलेगा विशेष ऑफर

बुरहानपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए शहर के व्यापारी भी आगे आए हैं। बाजार में 13 से 15 मई तक विशेष डिस्काउंट ऑफर चलाया जाएगा। अंगुली पर मतदान का निशान दिखाने वाले ग्राहकों के लिए यह डिस्काउंट रहेगा। स्वीप प्रभारी सृष्टि देशमुख, निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देश पर निगम अफसरों ने मतदाताओं को विशेष डिस्काउंट दिलाने के लिए व्यापारियों से चर्चा की। उपायुक्त शैलेष गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन एवं नगर निगम की पहल पर शहर के व्यापारियों ने भी मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर देने की घोषणा की है। सराफा एसोसिएशन के सभी सराफा व्यापारी स्वयं मतदान करने के साथ अपने स्टाफ और परिवार से भी मतदान कराएंगे। दुकान में आने वाले ग्राहकों को भी मतदान की स्याही दिखाने पर 5 से 10 फीसदी की छुट का लाभ दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों ने अंगुली पर मतदान करने का निशान दिखाने पर खरीददारी के बाद ग्राहकों को विशेष डिस्काउंट मिलेगा। अगर परिवार के लोग रेस्टोरेंट में जाएंगे तो मतदान की स्याही दिखाने पर रेस्टोरेंट संचालक भी डिस्काउंट देंगे। निगम द्वारा सभी व्यापारियों एवं एसोसिएशन के साथ बैठक कर मतदान के प्रति जागरुक किया गया है। जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा सभी मतदाताओं से अपील की गई है की ज्यादा से ज्यादा मतदान करे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फोनपे पर फर्जी लिंक भेजकर महिला से 1.15 लाख रुपए की साइबर ठगी, शिकारपुरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

’25 हजार रुपए आ रहे हैं…’ एक कॉल, दो लिंक और 15 मिनट में खाली हो गया खाता; साइबर ठगों ने महिला से 1.15 लाख रुपए उड़ाए

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser