30.2 C
Burhānpur
Sunday, April 20, 2025
30.2 C
Burhānpur
spot_img
Homeबुरहानपुरकांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जिला उपाध्यक्ष सहित तीन कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष...
Burhānpur
clear sky
30.2 ° C
30.2 °
30.2 °
21 %
2.3kmh
1 %
Sun
43 °
Mon
42 °
Tue
44 °
Wed
44 °
Thu
41 °
spot_img

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जिला उपाध्यक्ष सहित तीन कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता 

बुरहानपुर। रविवार दोपहर बुरहानपुर शहर से जिला उपाध्यक्ष सहित तीन कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। जिन्हें भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने गमछा पहनाया और भाजपा की सदस्यता दिलाई। एक दूसरे का मिठाई से मुंह मिठा किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने ने बताया भाजपा के न्यू ज्वानिंग अभियान के तहत कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राजे, मनोज पांडे सहित एक अन्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। इसे लेकर प्रदीप राजे ने कहा मैं तीन बार शास्त्री वार्ड से कांग्रेस का पार्षद रहा हूं। कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहा हूं, लेकिन वो नहीं करा पाए जो जनता चाहती थी। इस दौरान बुरहानपुर विधानसभा प्रभारी अतुल पटेल, सह प्रभारी रामदास शिवहरे, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, महापौर माधुरी अतुल पटेल, गजेंद्र पाटिल, अमित मिश्रा, डॉ सुभाष माने, दुर्गेश शर्मा, डॉ मनोज अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने ली भाजपा की सदस्यता
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दुर्गेश शर्मा शनिवार देरशाम भाजपा में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव प्रचार थमने पर उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपा प्रत्याशी और विधायक ने सदस्यता दिलाई। सुंदर नगर स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, लोकसभा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक अर्चना चिटनीस ने दुर्गेश शर्मा को गमछा पहनाया और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। दुर्गेश शर्मा ने कहा- भाजपा के राष्ट्र हीत में किए जा रहे कार्यो से प्रभावित होकर, भाजपा कार्यकर्ताओं की लगन और हमारे नेता सुरेश पचोरीजी के निर्देश पर मैंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img
spot_img