Homeबुरहानपुरराष्ट्रहित में करे मतदान- इंद्र देव मेहरबान,...

राष्ट्रहित में करे मतदान- इंद्र देव मेहरबान, कीचड़ में खिलेगा कमल -ज्ञानेश्वर पाटिल

राष्ट्रहित में भाजपा जिलाध्यक्ष और भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान सुंदर नगर के बूथ पहुंचे प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल तो शास्त्री वार्ड में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने बुरहानपुर। सोमवार को सूरज की पहली किरण के साथ भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर जी पाटिल और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने ने राष्ट्रहित में मतदान किया। सोमवार सुबह […]

बुरहानपुर। सोमवार को सूरज की पहली किरण के साथ भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर जी पाटिल और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने ने राष्ट्रहित में मतदान किया।
सोमवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर जी पाटिल ने बूथ क्रमांक 206 में तो भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने ने शास्त्री वार्ड के बूथ क्रमांक 108 मतदान किया। परिवार के साथ मतदान के बाद अंगुली पर लगी अमिट स्याही और विक्ट्री दिखाई। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री ज्ञानेश्वर पाटिल, युवा नेता गजेंद्र पाटिल, नरेंद्र पाटिल, आदित्य प्रजापति, रत्नेश गुप्ता सहित अन्य मतदान करने पहुंचे।
Sadaiv Newsइंद्र देव मेहरबान, कीचड़ में खिलेगा कमल
भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा- आज इंद्र देव भी मेहरबान है। क्योंकि कल तक बुरहानपुर में 45 डिग्री तक तापमान रहा और आज बारिश से जगह-जगह कीचड़ ही कीचड़ है। अब इस कीचड़ में जरूर कमल खिलेगा। राष्ट्रहित में प्रत्येक मतदाता को मतदान करना है। आपके एक मत से सशक्त सरकार बनेंगी। श्री पाटिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जो समझदार व्यक्ति हैं वे पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। क्योंकि उन लोगों को पता है कि कांग्रेस पार्टी डूबने वाली है। कांग्रेस अपने कर्मों से समाप्त हो रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गुरू सैम पित्रोदा विरासत टैक्स लगाने की बात करते हैं, मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं।
Sadaiv Newsराष्ट्र के निर्माण का है यह चुनाव
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा- यह चुनाव सिर्फ भाजपा को जिताने का ही चुनाव नहीं, बल्कि नए राष्ट्र के निर्माण का भी चुनाव है। सशक्त, स्वलंबी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए मैंने तो मतदान किया। आप भी अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर राष्ट्रहित में जरूर मतदान करें। डॉ. माने ने कहा भाजपा में कार्यकर्ताओं की मेहनत से खंडवा लोकसभा सीट जीत रही है और दस प्रतिशत वोट शेयर भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि किसी पार्टी का कार्यकर्ता कैसा होना चाहिए यह मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं से सीखा जा सकता है। मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं में वास्तविक कार्यकर्ता के सभी गुण मौजूद है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles