राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

राष्ट्रहित में करे मतदान- इंद्र देव मेहरबान, कीचड़ में खिलेगा कमल -ज्ञानेश्वर पाटिल

राष्ट्रहित में भाजपा जिलाध्यक्ष और भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान सुंदर नगर के बूथ पहुंचे प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल तो शास्त्री वार्ड में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने बुरहानपुर। सोमवार को सूरज की पहली किरण के साथ भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर जी पाटिल और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने ने राष्ट्रहित में मतदान किया।

On: May 13, 2024 12:20 PM
Follow Us:
  • राष्ट्रहित में भाजपा जिलाध्यक्ष और भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान

  • सुंदर नगर के बूथ पहुंचे प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल तो शास्त्री वार्ड में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने

बुरहानपुर। सोमवार को सूरज की पहली किरण के साथ भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर जी पाटिल और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने ने राष्ट्रहित में मतदान किया।
सोमवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर जी पाटिल ने बूथ क्रमांक 206 में तो भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने ने शास्त्री वार्ड के बूथ क्रमांक 108 मतदान किया। परिवार के साथ मतदान के बाद अंगुली पर लगी अमिट स्याही और विक्ट्री दिखाई। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री ज्ञानेश्वर पाटिल, युवा नेता गजेंद्र पाटिल, नरेंद्र पाटिल, आदित्य प्रजापति, रत्नेश गुप्ता सहित अन्य मतदान करने पहुंचे।
Sadaiv Newsइंद्र देव मेहरबान, कीचड़ में खिलेगा कमल
भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा- आज इंद्र देव भी मेहरबान है। क्योंकि कल तक बुरहानपुर में 45 डिग्री तक तापमान रहा और आज बारिश से जगह-जगह कीचड़ ही कीचड़ है। अब इस कीचड़ में जरूर कमल खिलेगा। राष्ट्रहित में प्रत्येक मतदाता को मतदान करना है। आपके एक मत से सशक्त सरकार बनेंगी। श्री पाटिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जो समझदार व्यक्ति हैं वे पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। क्योंकि उन लोगों को पता है कि कांग्रेस पार्टी डूबने वाली है। कांग्रेस अपने कर्मों से समाप्त हो रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गुरू सैम पित्रोदा विरासत टैक्स लगाने की बात करते हैं, मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं।
Sadaiv Newsराष्ट्र के निर्माण का है यह चुनाव
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा- यह चुनाव सिर्फ भाजपा को जिताने का ही चुनाव नहीं, बल्कि नए राष्ट्र के निर्माण का भी चुनाव है। सशक्त, स्वलंबी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए मैंने तो मतदान किया। आप भी अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर राष्ट्रहित में जरूर मतदान करें। डॉ. माने ने कहा भाजपा में कार्यकर्ताओं की मेहनत से खंडवा लोकसभा सीट जीत रही है और दस प्रतिशत वोट शेयर भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि किसी पार्टी का कार्यकर्ता कैसा होना चाहिए यह मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं से सीखा जा सकता है। मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं में वास्तविक कार्यकर्ता के सभी गुण मौजूद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फोनपे पर फर्जी लिंक भेजकर महिला से 1.15 लाख रुपए की साइबर ठगी, शिकारपुरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

’25 हजार रुपए आ रहे हैं…’ एक कॉल, दो लिंक और 15 मिनट में खाली हो गया खाता; साइबर ठगों ने महिला से 1.15 लाख रुपए उड़ाए

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser