Homeबुरहानपुरदेश की आपराधिक न्याय प्रणाली में बदलाव-...

देश की आपराधिक न्याय प्रणाली में बदलाव- पुलिस के विवेचना अधिकारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नवीन आपराधिक कानून के संबंध में कराया अवगत बुरहानपुर। नवीन कानूनों के बारे में प्रशिक्षण देने हेतु प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा। भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के बारे में विस्तार से पुलिस अफसरों को बताया गया। यह प्रशिक्षण […]

  • 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नवीन आपराधिक कानून के संबंध में कराया अवगत

बुरहानपुर। नवीन कानूनों के बारे में प्रशिक्षण देने हेतु प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा। भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के बारे में विस्तार से पुलिस अफसरों को बताया गया। यह प्रशिक्षण 20 मई से शुरू हुआ है जो 8 जून 24 तक संचालित होगा। जिले के सभी विवेचकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Sadaiv Newsप्राप्त जानकारी के अनुसार संपूर्ण भारत में 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नवीन अपराधिक कानूनों के लिए पुलिस विभाग के सभी विवेचकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन में बुरहानपुर पुलिस के सभी स्तर के विवेचकों को पुलिस कंट्रोल रूम बुरहानपुर में पीटीसी इंदौर द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम तीन दिवसीय बैच (20-22/05/24) में जिले के 56 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। द्वितीय बैच प्रशिक्षण (23.05.2024 से 25.05.2024) में 52 पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षिण दिया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के बारे में विस्तृत ज्ञान दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में प्रधान आरक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर के अधिकारी प्रशिक्षण ले रहे है। यह प्रशिक्षण 20.05.24 से शुरू हुआ है जो 08.06.24 तक संचालित होगा। जिले के सभी विवेचकों (305) को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles