Homeबुरहानपुरदूसरे दिन भी काफी संख्या में बल...

दूसरे दिन भी काफी संख्या में बल तैनात- पुलिस सुरक्षा के बीच दुष्कर्म के आरोपी का मकान तोड़ा 

अफसर करते रहे मॉनिटरिंग, मौके पर मौजूद रहा पुलिस बल बुरहानपुर। दूसरे दिन भी दुष्कर्म के आरोपी के मकान को तोड़ने का काम चलता रहा। अफसरों ने पूरे समय इसकी मॉनिटरिंग की तो वहीं मौके पर खासा पुलिस बल तैनात रहा। गौरतलब है कि 6 साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी […]

  • अफसर करते रहे मॉनिटरिंग, मौके पर मौजूद रहा पुलिस बल

बुरहानपुर। दूसरे दिन भी दुष्कर्म के आरोपी के मकान को तोड़ने का काम चलता रहा। अफसरों ने पूरे समय इसकी मॉनिटरिंग की तो वहीं मौके पर खासा पुलिस बल तैनात रहा। गौरतलब है कि 6 साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नारियल की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी का प्रशासन ने एक दिन पहले मकान तोड़ना शुरू कराया था। पहले दिन शाम 6 बजे तक काम चला। दूसरे दिन शुक्रवार को भी टीम मौके पर पहुंची और मकान तोड़ने का काम शुरू कराया गया। पहले जहां आरसीसी का पक्का मकान नजर आ रहा था तो वहीं अब यह एक खंडहर की तरह नजर आ रहा है।
गत 18 मई 6 साल की एक बालिका लापता हुई थी। 20 मई को उसका शव संदेहास्पद परिस्थिति में मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दुष्कर्म और हत्या की बात कही थी। आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया गया। इस घटना के बाद शहर के लोगों में जबरदस्त आक्रोश था। प्रशासन ने आरोपी का मकान तोड़ने का निर्णय लिया।
पुलिस बल तैनात रहा, अफसरों ने भी रखी निगाह
पहले दिन जहां 200 से अधिक पुलिस बल और अफसरए कर्मचारियों की टीम तैनात थी तो वहीं दूसरे दिन संख्या कम रही, लेकिन पुलिस बल तैनात रहा। अफसरों द्वारा भी स्थिति पर निगाह रखी गई। मौके पर मजदूर काम करते हुए नजर आए। दूर से मकान खंडहर की तरह नजर आ रहा है। मकान 167 स्केयर फीट में बना था। आरोपी अपने घर के सामने एक टपरी रखकर मैकेनिक का काम करता था उसे भी एक दिन पहले जेसीबी से तोड़ दिया गया था।
वकील कर चुके हैं केस लडने से इनकार
जिले के वकील आरोपी दुष्कर्मी का केस लड़ने से इनकार कर चुके हैं तो वहीं प्रदेश बार एसोसिएशन को भी स्थानीय जिला अधिवक्ता संघ की ओर से पत्र भेजकर मांग की गई है कि कोई भी दुष्कर्म के इस आरोपी का केस न लड़े।
बिजली कंपनी, नगर निगम, पुलिस का अमला लगा रहा
दूसरे दिन भी मौके पर बिजली कंपनी, पुलिस और नगर निगम का अमला लगा रहा। चारों ओर पुलिस तैनात थी तो वहीं नगर निगम के कर्मचारियों ने मकान तोड़ने की कार्रवाई की। सथ ही मलबा भी उठवाया जाएगा। वहीं बिजली कंपनी के अफसर, कर्मचारी भी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles