Homeबुरहानपुरआतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा...

आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा ने मनाया जश्र

खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत और एनडीए की सरकार बनने की खुशी बुरहानपुर। मंगलवार देरशाम भाजपा ने बुरहानपुर में जश्र मनाया। खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल की प्रचंड जीत और केंद्र में एनडीए की सरकार बनने की खुशी में आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्र मनाया। हालाँकि […]

  • खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत और एनडीए की सरकार बनने की खुशी

बुरहानपुर। मंगलवार देरशाम भाजपा ने बुरहानपुर में जश्र मनाया। खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल की प्रचंड जीत और केंद्र में एनडीए की सरकार बनने की खुशी में आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्र मनाया। हालाँकि भाजपा ने लीड के साथ जीत तो दर्ज की, लेकिन बुरहानपुर विधानसभा में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा- इस खंडवा संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान 2 लाख 69 हजार मतों से चुनाव जीता थे। इस लोकसभा चुनाव में हमने उनका रिकार्ड तोडऩे का लक्ष्य रखा। जिसे ज्ञानेश्वर पाटिल ने दो लाख सत्तर हजार से अधिक मतों से जीतकर एक रिकार्ड बनाया है। भाजपा की दृष्टि से बुरहानपुर सीट एक कठिन विधानसभा है। यह बात प्रदेश नेतृत्व भी जानता है। निश्चित तौर पर इस विधानसभा को जीतने के लिए रणनीति बनाएंगे।
आने वाले दिनों में परिणाम बेहतर बने, यह सुनिश्चित करेंगे
प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा- भाजपा ने कहा था, वो आज मप्र में कर दिखाया है। प्रदेश की सभी 29 की 29 सीटों पर हम जीते है। खंडवा लोकसभा सीट भी हम लगभग 2 लाख 70 हजार वोट से जीते हैं। केंद्र में भी एनडीए की सरकार बनने जा रही है। जिम्मेदारी बढ़ेगी। काम करेंगे। सेवा करेंगे। विकास करेंगे। बुरहानपुर सीट बहुत कठिन है। फिर भी बहुत वोट दिए है। 1 लाख 12 हजार वोट कम नहीं है। आने वाले दिनों में परिणाम और बेहतर बने, यह सुनिश्चित करेंगे।
यह पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कमल चौराहा पर जश्र के दौरान जिला महामंत्री चिंतामण महाजन, जिला कोषाध्यक्ष कैलाश पारीक, अजा मोर्चा अध्यक्ष ईश्वर चौहान, महिला मार्चा अध्यक्ष किरण रायकवार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अजहर-उल-हक, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राठौड, वरिष्ठ बलराज नावानी, नरहरि दीक्षित, छाया मोरे, कार्यालय मंत्री करण प्रजापति, सह मंत्री नरेंद्र हासानंदानी, जिला सह मीडिया प्रभारी राकेश पूर्वे सहित अन्य उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles