राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा ने मनाया जश्र

खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत और एनडीए की सरकार बनने की खुशी बुरहानपुर। मंगलवार देरशाम भाजपा ने बुरहानपुर में जश्र मनाया। खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल की प्रचंड जीत और केंद्र में एनडीए की सरकार बनने की खुशी में आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्र

On: June 5, 2024 10:21 AM
Follow Us:
  • खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत और एनडीए की सरकार बनने की खुशी

बुरहानपुर। मंगलवार देरशाम भाजपा ने बुरहानपुर में जश्र मनाया। खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल की प्रचंड जीत और केंद्र में एनडीए की सरकार बनने की खुशी में आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्र मनाया। हालाँकि भाजपा ने लीड के साथ जीत तो दर्ज की, लेकिन बुरहानपुर विधानसभा में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा- इस खंडवा संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान 2 लाख 69 हजार मतों से चुनाव जीता थे। इस लोकसभा चुनाव में हमने उनका रिकार्ड तोडऩे का लक्ष्य रखा। जिसे ज्ञानेश्वर पाटिल ने दो लाख सत्तर हजार से अधिक मतों से जीतकर एक रिकार्ड बनाया है। भाजपा की दृष्टि से बुरहानपुर सीट एक कठिन विधानसभा है। यह बात प्रदेश नेतृत्व भी जानता है। निश्चित तौर पर इस विधानसभा को जीतने के लिए रणनीति बनाएंगे।
आने वाले दिनों में परिणाम बेहतर बने, यह सुनिश्चित करेंगे
प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा- भाजपा ने कहा था, वो आज मप्र में कर दिखाया है। प्रदेश की सभी 29 की 29 सीटों पर हम जीते है। खंडवा लोकसभा सीट भी हम लगभग 2 लाख 70 हजार वोट से जीते हैं। केंद्र में भी एनडीए की सरकार बनने जा रही है। जिम्मेदारी बढ़ेगी। काम करेंगे। सेवा करेंगे। विकास करेंगे। बुरहानपुर सीट बहुत कठिन है। फिर भी बहुत वोट दिए है। 1 लाख 12 हजार वोट कम नहीं है। आने वाले दिनों में परिणाम और बेहतर बने, यह सुनिश्चित करेंगे।
यह पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कमल चौराहा पर जश्र के दौरान जिला महामंत्री चिंतामण महाजन, जिला कोषाध्यक्ष कैलाश पारीक, अजा मोर्चा अध्यक्ष ईश्वर चौहान, महिला मार्चा अध्यक्ष किरण रायकवार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अजहर-उल-हक, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राठौड, वरिष्ठ बलराज नावानी, नरहरि दीक्षित, छाया मोरे, कार्यालय मंत्री करण प्रजापति, सह मंत्री नरेंद्र हासानंदानी, जिला सह मीडिया प्रभारी राकेश पूर्वे सहित अन्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser