राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलो का एक नया अध्याय लिखेगा, यह मोदी जी की गारंटी -ज्ञानेश्वर पाटिल 

मोती माता मंदिर में सांसद का लडडूओं से किया तुलादान, सांसद ने भी बरसाए कार्यकर्ताओं पर फूल बुरहानपुर। दूसरी बार सांसद बनने के बाद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सबसे पहले नेपानगर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान सांसद का कार्यकर्ता, ग्रामीणों ने तुलादान किया। सांसद ने कहा विकास की कोई कोर कसर नहीं

On: June 14, 2024 8:29 PM
Follow Us:
  • मोती माता मंदिर में सांसद का लडडूओं से किया तुलादान, सांसद ने भी बरसाए कार्यकर्ताओं पर फूल

बुरहानपुर। दूसरी बार सांसद बनने के बाद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सबसे पहले नेपानगर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान सांसद का कार्यकर्ता, ग्रामीणों ने तुलादान किया। सांसद ने कहा विकास की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं पर फूल भी बरसाए।
Sadaiv Newsखंडवा लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार सांसद बनने के बाद ज्ञानेश्वर पाटील शुक्रवार को नेपानगर विधानसभा के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर पुनः विश्वास कर उन्हें दोबारा से खंडवा लोकसभा से सांसद के रुप मे चुनने पर जनता व कार्यकर्तागणों का आभार व्यक्त करता हूं। दर्यापुर में कहा यहां हमें सबसे अधिक लीड मिली है।
लोखंडिया में किए मोती माता के दर्शन
ग्राम लोखंडिया में मोती माता के दर्शन कर देशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। ग्राम जैनाबाद, दरियापुर, बोदरली, खकनार में कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद पाटील का स्वागत किया गया। सांसद ने ग्राम लोखंडिया के मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। यहां मंदिर समिति द्वारा सांसद का लड्डूओं से तुलादान किया गया। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा देश की जनता ने लगातार तीसरी बार एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत का बड़ा संकल्प है। तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा। ये मोदी जी की गारंटी है। 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार लगातार दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है। मुझे खंडवा लोकसभा सीट से दूसरी बार जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद मिला है। इस अवसर पर नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, जिला व जनपद पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
सोसायटी और मंडी चुनाव भी जितवाना
दर्यापुर में सांसद ने कहा लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने जमकर मेहनत की। कुछ समय बाद सोसायटी के चुनाव होने वाले हैं। सहकारी सोसायटी का अध्यक्ष भी हमारा होना चाहिए। मंडी के भी चुनाव होंगे वहां भी हमारा डायरेक्टर बनेगा। यह ऐसे पद हैं जिनसे किसानों को सीधा लाभ पहुंचता है।
सांसद- विधायक ने किया पौधारोपण
शास हिन्दी माध्य. शाला जैनाबाद में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील एवं नेपानगर विधायक मंजु दादु द्वारा बड़, पीपल, नीम के पौधों का रोपण किया गया। शाला की शिक्षिका चारूलता जोशी ने बताया कि बड़ पीपल और नीम के पेड़ को त्रिवेणी कहा जाता है और इसका धार्मिक महत्व है। शाला के प्रभारी अनंत पंसारी ने कहा पौधारोपण का मुख्य उद्देश्य पेड़ लंबे समय तक ऑक्सीजन प्रदान करके, वायु की गुणवत्ता में सुधार, जलवायु में सुधार, पानी का संरक्षण, मिट्टी का संरक्षण और वन्य जीवन का संरक्षण समर्थन करके अपने पर्यावरण में योगदान करते हैं। इस दौरान विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सुधाकर माकुंदे, पूर्व सरपंच हुकमसिंह कुशवाह, अनिल प्रजापति, राजेश कुशवाह, अकबर भाई, मोहन कुशवाह, शाला के शिक्षक संतोष कुशवाह, संतोष निंभोरे आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser