Homeमध्यप्रदेशBURHANPUR NEWS- नियम कायदे ताक में रख...

BURHANPUR NEWS- नियम कायदे ताक में रख हमीदपुरा में संचालित तेल फैक्ट्री सील 

हाईटेंशन लाइन के नीचे चल रही थी फैक्ट्री, तहसीलदार, फूड ऑफिसर ने लिए सैंपल बुरहानपुर। शहर के हमीदपुरा क्षेत्र में नियम कायदे ताक में रख सईदा कार्पोरेशन के नाम से एक तेल की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। फैक्ट्री की शिकायत मिलने पर तहसीलदार रामलाल पगारे फूड ऑफिसर सहित अन्य अफसर, कर्मचारियों की टीम के […]

  • हाईटेंशन लाइन के नीचे चल रही थी फैक्ट्री, तहसीलदार, फूड ऑफिसर ने लिए सैंपल

बुरहानपुर। शहर के हमीदपुरा क्षेत्र में नियम कायदे ताक में रख सईदा कार्पोरेशन के नाम से एक तेल की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। फैक्ट्री की शिकायत मिलने पर तहसीलदार रामलाल पगारे फूड ऑफिसर सहित अन्य अफसर, कर्मचारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो फैक्ट्री हाईटेंशन लाइन के नीचे होने से सुरक्षा की दृष्टि से इसे सील कर दिया गया। साथ ही तेल के सैंपल भी लिए गए हैं।
Sadaiv Newsतहसीलदार रामलाल पगारे ने बताया कलेक्टर भव्या मित्तल ने एक दल गठित किया है। इसके तहत हमें सूचना मिली थी कि हमीदपुरा में सईदा फैक्ट्री संचालित हो रही है। भट्टियां भी चल रही है। जहां तेल बन रहा है। मौके पर पहुंचे तो पाया यहां सनफ्लावर से तेल, घी निकालते हैं। संचालक का कहना है कि यह खाने के काम नहीं आता। टेक्सटाइल्स, रिफायनरी को देते हैं। तेल के सैंपल लिए हैं। ओपन एरिया में हाईटेंशन लाइन के नीचे फैक्ट्री संचालित होने से सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल इसे सील कर दिया गया है। सारे सेफ्टी मेजर पाइंट क्लियर होने के बाद देखा जाएगा। अभी जांच की जा रही है।
आंध्रप्रदेश से आती है गाद
Sadaiv Newsतेल फैक्ट्री संचालक मोईन उद्दीन ने कहा आंध प्रदेश से गाद आती है। हम गाद को रिसाइकिल कर रॉ मटेरियल निकालते हैं। जो घी जैसा होता और साबुन में काम आता है। साथ ही जो आइल होता है वह कू्रड आइल होता है। इसका खाने में उपयोग नहीं होता, बल्कि कंपनियां खरीदती है। वह क्या करती है यह हमें नहीं मामूल। सुरक्षा के साधन अपनाए जा रहे हैं। हाईटेंशन लाइन उपर से जा रही है वह हमारी गलती नहीं है। हमने यहां जमीन खरीदी उससे पहले से लाइन है। वहीं फिलहाल प्रशासन ने सैंपल लेकर फैक्ट्री को सील कर जांच शुरू कर दी है।
बाजार में तेल बेचे जाने की मिली थी जानकारी
बताया जा रहा है कि यहां से निकलने वाला तेल बाजार में बेचे जाने की जानकारी सामने आई थी। इसे बाद तहसीलदार टीम के साथ यहां जांच के लिए पहुंचे थे। फैक्ट्री करीब आठ माह से संचालित हो रही है। संचालक के अनुसार एक योजना के तहत यह काम किया जा रहा है, लेकिन नियम कायदों को ध्यान में नहीं रखे जाने के कारण इसे सील कर दिया गया।
वर्जन-
सैंपल लिए, जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी
– शिकायत मिलने पर फैक्ट्री की जांच की गई। सैंपल लिए गए हैं। ओपन एरिया में हाईटेंशन लाइन के नीचे इस तरह फैक्ट्री संचालित होना खतरनाक है। इसलिए इसे सील कर दिया गया है। जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
-रामलाल पगारे, तहसीलदार बुरहानपुर
….

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles