राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

BURHANPUR NEWS- नियम कायदे ताक में रख हमीदपुरा में संचालित तेल फैक्ट्री सील 

हाईटेंशन लाइन के नीचे चल रही थी फैक्ट्री, तहसीलदार, फूड ऑफिसर ने लिए सैंपल बुरहानपुर। शहर के हमीदपुरा क्षेत्र में नियम कायदे ताक में रख सईदा कार्पोरेशन के नाम से एक तेल की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। फैक्ट्री की शिकायत मिलने पर तहसीलदार रामलाल पगारे फूड ऑफिसर सहित अन्य अफसर, कर्मचारियों की

On: July 4, 2024 8:04 PM
Follow Us:
  • हाईटेंशन लाइन के नीचे चल रही थी फैक्ट्री, तहसीलदार, फूड ऑफिसर ने लिए सैंपल

बुरहानपुर। शहर के हमीदपुरा क्षेत्र में नियम कायदे ताक में रख सईदा कार्पोरेशन के नाम से एक तेल की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। फैक्ट्री की शिकायत मिलने पर तहसीलदार रामलाल पगारे फूड ऑफिसर सहित अन्य अफसर, कर्मचारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो फैक्ट्री हाईटेंशन लाइन के नीचे होने से सुरक्षा की दृष्टि से इसे सील कर दिया गया। साथ ही तेल के सैंपल भी लिए गए हैं।
Sadaiv Newsतहसीलदार रामलाल पगारे ने बताया कलेक्टर भव्या मित्तल ने एक दल गठित किया है। इसके तहत हमें सूचना मिली थी कि हमीदपुरा में सईदा फैक्ट्री संचालित हो रही है। भट्टियां भी चल रही है। जहां तेल बन रहा है। मौके पर पहुंचे तो पाया यहां सनफ्लावर से तेल, घी निकालते हैं। संचालक का कहना है कि यह खाने के काम नहीं आता। टेक्सटाइल्स, रिफायनरी को देते हैं। तेल के सैंपल लिए हैं। ओपन एरिया में हाईटेंशन लाइन के नीचे फैक्ट्री संचालित होने से सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल इसे सील कर दिया गया है। सारे सेफ्टी मेजर पाइंट क्लियर होने के बाद देखा जाएगा। अभी जांच की जा रही है।
आंध्रप्रदेश से आती है गाद
Sadaiv Newsतेल फैक्ट्री संचालक मोईन उद्दीन ने कहा आंध प्रदेश से गाद आती है। हम गाद को रिसाइकिल कर रॉ मटेरियल निकालते हैं। जो घी जैसा होता और साबुन में काम आता है। साथ ही जो आइल होता है वह कू्रड आइल होता है। इसका खाने में उपयोग नहीं होता, बल्कि कंपनियां खरीदती है। वह क्या करती है यह हमें नहीं मामूल। सुरक्षा के साधन अपनाए जा रहे हैं। हाईटेंशन लाइन उपर से जा रही है वह हमारी गलती नहीं है। हमने यहां जमीन खरीदी उससे पहले से लाइन है। वहीं फिलहाल प्रशासन ने सैंपल लेकर फैक्ट्री को सील कर जांच शुरू कर दी है।
बाजार में तेल बेचे जाने की मिली थी जानकारी
बताया जा रहा है कि यहां से निकलने वाला तेल बाजार में बेचे जाने की जानकारी सामने आई थी। इसे बाद तहसीलदार टीम के साथ यहां जांच के लिए पहुंचे थे। फैक्ट्री करीब आठ माह से संचालित हो रही है। संचालक के अनुसार एक योजना के तहत यह काम किया जा रहा है, लेकिन नियम कायदों को ध्यान में नहीं रखे जाने के कारण इसे सील कर दिया गया।
वर्जन-
सैंपल लिए, जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी
– शिकायत मिलने पर फैक्ट्री की जांच की गई। सैंपल लिए गए हैं। ओपन एरिया में हाईटेंशन लाइन के नीचे इस तरह फैक्ट्री संचालित होना खतरनाक है। इसलिए इसे सील कर दिया गया है। जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
-रामलाल पगारे, तहसीलदार बुरहानपुर
….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser