Homeमध्यप्रदेशBURHANPUR NEWS: ग्लोबल बजट में पैसा नहीं-...

BURHANPUR NEWS: ग्लोबल बजट में पैसा नहीं- जिले के आधे किसानों का मुआवजा अटका 

किसानों के साथ कलेक्टर से मिलने पहुंचे सांसद, 65 करोड़ की केला फसल हुई थी खराब, 33 करोड़ बंट चुके, 32 करोड़ के बिल लगे किसान बोले, बोवनी में आ रही परेशानी, जल्द मुआवजा मिले बुरहानपुर। ग्लोबल बजट में पैसा नहीं होने से जिले के किसान मुआवजे से वंचित हो गए हैं। आधे किसानों को […]

बुरहानपुर। ग्लोबल बजट में पैसा नहीं होने से जिले के किसान मुआवजे से वंचित हो गए हैं। आधे किसानों को मुआवजा मिला जबकि आधे परेशान होते हुए घूम रहे हैं। इस बार परेशान किसान सांसद के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और परेशानी से अवगत कराया।
Sadaiv Newsइस दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा जिन किसानों का फसल नुकसानी का आंकलन किया गया है उन्हें 65 करोड़ का मुआवजा वितरण होना है। किसानों की तरफ से यह शिकायत नहीं है कि मुआवजा कम मिला है, बल्कि 2 लाख रूपए प्रति हेक्टेयर के हिसाब से सही मुआवजा मिला है, लेकिन किसानों का कहना है कि कुछ को मुआवजा मिला कुछ को अब तक नहीं आया। इसे लेकर आज कलेक्टर भव्या मित्तल से मुलाकात की गई। उन्होंने बताया कि केला फसल की नुकसानी का 65 करोड़ मुआवजा बना। 33 करोड़ बंट चुका है। 32 करोड़ के बिल लगे हैं। जिन किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला उनको भी मिलेगा। उनकी शिकायत है कि पंचनामा में नाम है, लेकिन लिस्ट में नाम नहीं है। इसलिए आज कलेक्टर से चर्चा की।
कई गांवों के किसानों की सूची नहीं लगी
किसान लक्ष्मण महाजन ने बताया बक्खारी, नीमगांव, रायगांव, शाहपुर सहित अन्य क्षेत्रों से किसान आए। खातों में नुकसानी का पैसा नहीं आया। किसान अभी बोवनी कर रहे हैं। पैसा आता तो दूसरी बोवनी करते। सांसद को स्थिति से अवगत कराया। कलेक्टर ने कहा 65 करोड़ बांटना है जैसे ही फंड आएगा वैसे ही राशि खाते में आ जाएगी। बक्खारी के दो तीन किसानों के नाम छूट गए, उसे छोड़ने का आश्वासन कलेक्टर ने दिया है। रायगांव के नाना पाटिल ने कहा सर्वे होने के बाद भी बक्खारी के कुछ किसानों के नाम सूची में नहीं आए। सांसद से मिले उन्होंने आश्वासन दिया कि दोबारा बक्खारी में सर्वे कराया जाएगा।
डबल इंजन की सरकार में डबल फजीहत
भोलाना, पातोंडा क्षेत्र से भी कुछ किसान मुआवजा सूची पंचायत में नहीं लगने की शिकायत लेकर पहुंचे। एक किसान ओमराज बावस्कर ने कहा डबल इंजन की सरकार में हमें डबल फजीहत झेलना पड़ रही है। बक्खारी, नीमगांव, बिरोदा, भोलाना, पातोंडा के किसानों के नाम सर्वे में छूट गए हैं। बोवनी के लिए दवाईए बीज उधार लेना पड़ रहे हैं। पहले ही कईं किसान डिफाल्टर हैं। ऐसे में मुआवजा नहीं मिलने से परेशानी आ रही है।
74 गांवों के किसानों को पहुंचा नुकसान
जिले में आंधी बारिश के कारण करीब 74 से अधिक गांवों में केला फसल को नुकसान पहुंचा था। प्रशासन ने सर्वे कराकर 65 करोड़ के मुआवजा प्रकरण तैयार कराए हैंए लेकिन अभी कईं किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिली है। 33 करोड़ की राशि बंट चुकी है। जबकि 32 करोड़ बांटना बाकी है। दरअसल मुआवजा राशि ग्लोबल बजट के तहत मिलती है। इसमें बिल लगाने पर राशि खातों में आती है। प्रशासन की ओर से प्रकरण तैयार कर लिए गए हैं, लेकिन नए बजट का इंतजार किया जा रहा है।
पिछले साल से ज्यादा इस साल हुआ नुकसान
जिले में पिछले साल से ज्यादा नुकसान इस साल हुआ है। सांसद ने कलेक्टर को स्थिति से अवगत कराया तो कलेक्टर ने बताया पिछले साल जून, अगस्त और सितंबर में भी प्राकृतिक आपदा से नुकसान हुआ था, लेकिन तब नुकसानी 45 करोड़ थी। इस साल नुकसान ज्यादा हुआ है। इस साल 65 करोड़ का मुआवजा बना है। इसमें से 33 करोड़ बंट गए जबकि 32 करोड़ के बिल लगे हुए हैं।
……

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles