राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

ड्राइवर की कनपटी पर पिस्टल अड़ाकर लूटे थे 1.24 लाख के जेवर, 4 आरोपी धराए

करोली घाट पर महाराष्ट्र में फर्टिलाइजर की दुकान संचालित करने वाली महिला के साथ हुई थी लूट की वारदात बुरहानपुर। ड्राइवर की कनपटी पर पिस्टल रखकर एक महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को शाहपुर थाना पुलिस ने 9 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पिस्टल

On: July 11, 2024 8:02 PM
Follow Us:
  • करोली घाट पर महाराष्ट्र में फर्टिलाइजर की दुकान संचालित करने वाली महिला के साथ हुई थी लूट की वारदात

बुरहानपुर। ड्राइवर की कनपटी पर पिस्टल रखकर एक महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को शाहपुर थाना पुलिस ने 9 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पिस्टल और जेवर बरामद किए गए। करोली घाट पर महाराष्ट्र में फर्टिलाइजर की दुकान संचालित करने वाली महिला से जेवर लूटे गए थे।
Sadaiv Newsएसपी ने देवेंद्र पाटीदार ने खुलासा करते हुए बताया कि ग्राम करोली घाट पर 2 जुलाई 24 को अनुपमा पति संतोष गुड़गिल्ला सारस्वत 54 निवासी वरवट बकाल तहसील संग्रामपुर जिला बुलढाणा के साथ जेवर लूटने की वारदात हुई थी। महिला अपनी फर्टिलाइजर की दुकान के लिए बीज का पार्सल लेकर बड़वाह से अपनी कार वेगनार के ड्रायवर गजानन वानेरे के साथ वापस घर लौट रही थी। तभी करोली घाट जलगांव, जामोद रोड पर रात करीब 9.50 बजे अज्ञात बदमाश मुंह पर काला कपड़ा बांधे मोटर साइकिल से आए और कार के सामने मोटर साइकिल अड़ाकर ड्रायवर गजानन की कनपट्टी पर पिस्टल लगा दी। अनुपमा के गले से ड्रायवर साइड से ही सोने की चेन पुरानी इस्तमाली वजनी 4.5 तोला 45 ग्राम कीमती 36000 रुपए, गले में पहना सोने का मंगल सूत्र पुराना इस्तमाली वजनी 3.5 तोला 35 ग्राम कीमती 88000 रुपए कुल वजनी 08 तोला 80 ग्राम कीमती 1.24 लाख रुपए गले से खींचकर तोड़कर ले गए थे। शाहपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया था।
जांच के दौर लूट का माल बरामद
एसपी देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन, एएसपी अंतर सिंह कनेश, एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में अखिलेश मिश्रा थाना प्रभारी थाना शाहपुर ने टीम गठित की। मुख्य आरोपी प्रशांत रावनकर निवासी हिंगलवाडी थाना संग्रामपुर जिला बुलढाणा महाराष्ट्र को हिरासत में लिया। आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा लूट की घटना को साजिश के तहत अंजाम देना बताया। आरोपी द्वारा लूट की घटना में शामिल साथी अमोल पिता जीवनसिंह सोलंकी निवासी निवाना थाना संग्रामपुर जिला बुलढाणा महाराष्ट्र, दत्ता पिता शंकर लोने निवासी अकोली थाना संग्रामपुर जिला बुलढाणा महाराष्ट्र, अविनाश पिता हरीभाऊ झोपे निवासी अकोली थाना संग्रामपुर जिला बुलढाणा महाराष्ट्र के साथ घटना को अंजाम देने की बात कही। विवेचना के दौरान आरोपियों से लूट किए गए माल को जब्त किया गया। आरोपी प्रशांत से एक सोने का मंगलसूत्र वजनी 35 ग्राम जब्त किया गया। आरोपी अविनाश झोपे से घटना में इस्तेमाल किया गया देशी पिस्टल जब्त किया गया। सोने की चेन और घटना में उपयोग की गई बाइक भी जब्त की जाएगी। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
टीम में यह रहे शामिल
– टीआई अखिलेश मिश्रा, उप निरीक्षक अजय सिंह चौहान, प्रआर मनोज मोरे, रेवाराम पवार, गणेश पाटिल, आरक्षक अक्षय पटेल, राजेन्द्र महाजन, थाना संग्रामपुर महाराष्ट्र के प्रधान आरक्षक प्रमोद मुले, प्रधान आरक्षक विकास गव्हाड़, आरक्षक ज्ञानेश्वर फालके का भी योगदान रहा।
……………………..

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser