राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बुरहानपुर-अंकलेश्वर मार्ग को फोरलेन के साथ शनवारा चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने की मांग

केन्द्रीय मंत्री नितीन गड़करी से विधायक अर्चना चिटनिस ने की मुलाकात बुरहानपुर। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितीन गड़करी से पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनिस ने भेंट कर क्षेत्र के विकास कार्यों की मांग रखी। श्रीमती चिटनिस ने एनएच 753 बीई बुरहानपुर-अंकलेश्वर मार्ग को फोरलेन की स्वीकृति,

On: July 12, 2024 8:17 PM
Follow Us:
  • केन्द्रीय मंत्री नितीन गड़करी से विधायक अर्चना चिटनिस ने की मुलाकात

बुरहानपुर। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितीन गड़करी से पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनिस ने भेंट कर क्षेत्र के विकास कार्यों की मांग रखी। श्रीमती चिटनिस ने एनएच 753 बीई बुरहानपुर-अंकलेश्वर मार्ग को फोरलेन की स्वीकृति, बुरहानपुर के शनवारा चौराहे पर फ्लाईओवर के निर्माण एवं बुरहानपुर नगरीय क्षेत्र के यातायात के दबाव कम करने हेतु ताप्ती नदी के किनारे वायडक्ट का निर्माण की मांग रखते हुए पत्र सौंपे। जिस पर मंत्री श्री गड़करी ने सभी प्रस्तावों पर कार्रवाई करते हुए स्वीकृति के लिए आश्वस्त किया।
एनएच 753 बीई बुरहानपुर-अंकलेश्वर मार्ग को फोरलेन की स्वीकृति की रखी मांग
Sadaiv Newsअर्चना चिटनिस ने एनएच 753 बीई बुरहानपुर-अंकलेश्वर मार्ग को फोरलेन करने हेतु स्वीकृति की मांग रखी। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि यदि निर्माणाधीन 753 एल-एनएच झिरी बुरहानपुर म.प्र. से अंकलेश्वर गुजरात तक एवं बुरहानपुर से खरगोन तक लगभग 360 किमी नेशनल हाईवे का निर्माण किया जाता हैं तो इस क्षेत्र में नागपुर व इंदौर देश का तीसरा ‘‘लॉजिस्टिक हब‘‘ बन जाएगा। बुरहानपुर भारत वर्ष के लगभग मध्य भाग में पड़ता हैं, उक्त मार्ग बनने से देश की चारों दिशाओं में दूर्तगति से आवागमन हेतु सड़क मार्ग खुल जाएंगे। जिससे स्थानीय निवासियों के साथ मोटरयान चालकों को भी लाभ होगा। केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी ने एनसचओ के फंड से उक्त फोरलेन मार्ग निर्माण हेतु आश्वस्त किया।
बुरहानपुर-लोनी मार्ग का किया जाए फोरलेन निर्माण
अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर-लोनी मार्ग के अनुरक्षण कार्य के लिए स्वीकृत की गई 2.29 करोड़ की स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए 2024-25 की वार्षिक कार्ययोजना में प्रस्तावित है। श्रीमती चिटनिस ने फोरलेन मार्ग की स्वीकृति के लिए आग्रह किया। जिस पर मंत्री श्री गड़करी ने शीघ्र ही स्वीकृति प्रदान करने की बात कही।
शनवारा चौराहे पर फ्लाईओवर का हो निर्माण
भेंट के दौरान अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर के शनवारा चौराहे पर फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण की मांग रखी। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 753 एल का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। इस परियोजना के निर्माण से बुरहानपुर-इंदौर और महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों के मध्य आवागमन में सुविधा होगी। किन्तु यह हाईवे बुरहानपुर में लगभग 6 किमी का भाग शहर के मध्य से गुजरता है। जिस कारण भारी यातायात का दबाव बना रहता है और आए दिन दुर्घटनाएं होती है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि शनवारा चौराहे पर भीड़ कम करने और सुचारू यातायात के लिए फ्लाईओवर का निर्माण करना अतिआवश्यक है। जिस पर केन्द्रीय नितीन गड़करी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव बनाने हेतु निर्देशित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser