राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

मोहर्रम पर्व- पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी निगाह

शहर भर में सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से की जाएगी निगरानी पुलिस की टेक्निकल टीम की सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी, आपत्तिजनक पोस्ट, फॉरवर्ड/लाइक करने वाले तत्वों पर की जाएगी सख़्त कार्रवाई जिले भर में लगाए जाएंगे पुलिस के फिक्स पिकेट्स, सभी थाना क्षेत्रों पुलिस की मोबाइल एवं बाइक पार्टी करेंगी सतत पेट्रोलिंग

On: July 16, 2024 8:48 PM
Follow Us:
  • शहर भर में सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से की जाएगी निगरानी

  • पुलिस की टेक्निकल टीम की सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी, आपत्तिजनक पोस्ट, फॉरवर्ड/लाइक करने वाले तत्वों पर की जाएगी सख़्त कार्रवाई

  • जिले भर में लगाए जाएंगे पुलिस के फिक्स पिकेट्स, सभी थाना क्षेत्रों पुलिस की मोबाइल एवं बाइक पार्टी करेंगी सतत पेट्रोलिंग

बुरहानपुर। एसपी देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस आगामी त्योहार मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है। मोहर्रम पर्व के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। मोहर्रम पर्व को देखते हुए शहर भर में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक कमेंट/पोस्ट करने, फॉरवर्ड/लाइक करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मोहर्रम पर्व पर निकलने वाले जुलूस-अखाड़ों के मद्देनजर जिले भर में पुलिस के फिक्स पिकेट्स लगाए जाएंगे। सभी थाना क्षेत्रों पुलिस की मोबाइल एवं बाइक पार्टी सतत पेट्रोलिंग करेगी।
पर्व की तैयारियों के तहत शहरवासियों में सुरक्षा एवं शांति का भाव सुदृढ़ करने व पुलिस-प्रशासन की पुख्ता तैयारी का संदेश देने के उद्देश्य से मंगलवार शाम एएसपी अंतर सिंह कनेश के नेतृत्व में शहर में फ़्लैग-मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च कंट्रोल रूम से शुरू होकर, सुभाष चौक, गांधी चौक, फूल चौक, खेराती बाजार, इतवारा, आजाद नगर, सिंधीपुरा, बुधवारा, मंडी चौक होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर खत्म हुआ। फ्लैग मार्च में पुलिस प्रशासन के अधिकारी, शहर के सभी थानों के थाना प्रभारीगण, विशेष सशस्त्र बल की कंपनी तथा शहर के चारों थानों का पुलिस बल सम्मिलित रहा। मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुए एसपी के निर्देशन में पुलिस अधिकारीगण द्वारा मोहर्रम पर्व में ताजिया निकालने वाली समितियों के साथ मीटिंग कर ली गई है।
बैठकों में यह दिए निर्देश-
– ताजिया एवं अखाड़ों के लिए मार्ग निर्धारित किए गए है जिनसे ताजिये निकाले जाएंगे।
– पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह फैलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
– प्रत्येक ताजिया निकालने वाले आयोजक के साथ पर्याप्त वॉलंटियर निर्धारित किए गए है। जिनका उपयोग ताजिया सुगमता से निकालने में किया जाएगा।
– मोहर्रम पर्व के दौरान जुलूस/ताजिया निर्धारित समय से प्रारंभ होकर निर्धारित समय पर गंतव्य पर पहुंचेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser