राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

नेपानगर विधानसभा से सबसे ज्यादा लीड मिली फिर भी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, हुआ हंगामा

भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में सांसद, विधायक की मौजूदगी में बैठक शुरू होने से पहले हंगामा जिला पंचायत सदस्य को नहीं बुलाने पर विरोध बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी की हर बैठक हंगामेदार होने लगी है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने के कार्यभार संभालने के बाद बुधवार को तीसरा मौका रहा जब

On: July 17, 2024 7:41 PM
Follow Us:
  • भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में सांसद, विधायक की मौजूदगी में बैठक शुरू होने से पहले हंगामा

  • जिला पंचायत सदस्य को नहीं बुलाने पर विरोध

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी की हर बैठक हंगामेदार होने लगी है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने के कार्यभार संभालने के बाद बुधवार को तीसरा मौका रहा जब पार्टी में असंतोष की स्थिति नजर आई। नेपानगर क्षेत्र कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नेपानगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। जबकि हर चुनाव में नेपानगर विधानसभा से पार्टी को सबसे अधिक लीड मिल रही है। वहीं एक जिला पंचायत सदस्य को बैठक में न बुलाए जाने पर भी जमकर हंगामा हुआ।
दरअसल स्थानीय राजस्थानी भवन में बुधवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी गठित होने के बाद पहली जिला बैठक हुई, लेकिन बैठक शुरू होने से पहले काफी हंगामा हुआ। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, नेपानगर विधायक मंजू दादू, जिला संगठन प्रभारी कल्याण अग्रवाल की मौजूदगी में हुई इस बैठक में एक जिला पंचायत सदस्य जमकर बरसे। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा। संगठन की ओर से नेपानगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किए जाने के मुद्दे पर भी हंगामा हुआ।
जिला पंचायत सदस्य बोले-मेरे साथ जान बूझकर ऐसा किया जा रहा
इसे लेकर जिला पंचायत सदस्य अनिल राठौर का कहना था कि मुझे बैठक की सूचना नहीं दी गई जबकि दूसरे जिला पंचायत सदस्यों को फोन करके बैठक में बुलाया गया। उन्होंने कहा मैं वार्ड नंबर 4 से जिला पंचायत सदस्य हूं। जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने से पूछा कि मेरे साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस बैठक में जिला पंचायत सदस्य आदि को नहीं बुलाया जाता, लेकिन मुझे लग रहा है कि जान बूझकर मेरे साथ ऐसा किया जा रहा है। नेपानगर क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। वहीं कैमरा देख सांसद, विधायक मीडिया से बचने का प्रयास करते रहे।
जिलाध्यक्ष, सांसद, संगठन जिला प्रभारी के अपने अपने तर्क
जिला पंचायत सदस्य अनिल राठौर ने इसका विरोध किया तो भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा यह जिला कार्यकारिणी की बैठक है। इसमें जिला पंचायत, जनपद सदस्य, पार्षदों को नहीं बुलाते। उन्हें मंडल की बैठक में बुलाते हैं, लेकिन जिला पंचायत सदस्य कहते रहे कि दूसरे लोगों को तो फोन करके बुलाया गया था। वहीं जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा जिला कार्यकारिणी के नाते फोन किया गया है। परिवार बड़ा है। उन्होनें कहा हर किसी की इच्छा, आकांक्षाएं होती है। कार्यकर्ता ने अपनी बात रखी। किसी की उपेक्षा नहीं कर रहे।
जिला प्रभारी ने कहा-ढाई घंटे चली बैठक
इसे लेकर जिला प्रभारी कल्याण अग्रवाल ने कहा पार्टी में किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। मेरे संज्ञान में आज जो मामला आया है वह देखेंगे। भाजपा कार्यकर्ता नेतृत्व से बाहर नहीं है। न कुर्सी चली न कोई बात हुई। कार्यकर्ता को बात रखना था उसने बात रखी। हमारा कार्यकर्ता अनुशासित है। हम सब मिल जुलकर काम कर रहे हैं। कहीं कोई गुटबाजी जैसी बात नहीं है। शुरू में कार्यकर्ताओं ने अपने मन की बात रखी। बाद में बैठक ढाई घंटे चली।
सांसद बोले- किसी कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं की
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा- आज जो बैठक हुई है उसमें कुछ लोगों को लगा कि हमारी उपेक्षा हो रही है, लेकिन ऐसा कहीं उपेक्षा वाला विषय नहीं है। जिस कार्यकर्ता की जहां आवश्यकता होती है उसे वहां का दायित्व दिया जाता है। परिवार में पांच लोग है तो पांच को संतुष्ट नहीं कर सकते। इतना बड़ा दल है सभी को संतुष्ट रखना संभव नहीं है। कार्यकर्ता अपनी बात रखकर मन को हल्का महसूस करता है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser