राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

दिल्ली हादसे से सबक- संभागायुक्त ने भेजा पत्र, कोचिंग क्लासेस, अस्पताल, होस्टल, लाइब्रेरी की जांच करें

इंदौर संभाग के सभी जिलों को जारी हुआ पत्र, कहा, प्रतिवेदन तैयार कराएं बुरहानपुर। दिल्ली की एक बिल्डिंग के बेसमेंट में हुए हादसे से सबक लेते हुए पूरे इंदौर संभाग में संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसे लेकर उन्होंने संभाग के सभी जिलों को पत्र जारी किया। जिसमें

On: July 31, 2024 8:19 PM
Follow Us:
  • इंदौर संभाग के सभी जिलों को जारी हुआ पत्र, कहा, प्रतिवेदन तैयार कराएं

बुरहानपुर। दिल्ली की एक बिल्डिंग के बेसमेंट में हुए हादसे से सबक लेते हुए पूरे इंदौर संभाग में संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसे लेकर उन्होंने संभाग के सभी जिलों को पत्र जारी किया। जिसमें कहा गया कि जहां भी कोचिंग क्लासेस, अस्पताल, होस्टल, लाइब्रेरी संचालित हो रही है उसकी सुरक्षा जांच करें। इसका प्रतिवेदन भी तैयार करें।
संभागायुक्त की ओर से कलेक्टर को भेजे गए पत्र में कहा गया कि दिल्ली की एक बिल्डिंग में बेसमेंट में संचालित कोचिंग क्लास में पानी भरने से हुई मौतों की घटना दुःखद है। इन घटनाओं को रोकने की दृष्टि से शहर, ग्रामीण क्षेत्रों में बिल्डिंग के बेसमेंट में संचालित कोचिंग क्लास, हास्पीटल, लाइब्रेरी, होस्टल्स की सघन जांच किए जाने के लिए अलग अलग क्षेत्र के लिए एक संयुक्त जांच दल गठित किया जाए। जिसमें कार्यपालिक दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी, अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा आदि विभागों के अधिकारी रहेंगे। यह दल निरीक्षण कर प्रतिवेदन देंगे कि संस्था में विद्युत सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, निवास के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं है। यदि किसी संस्थान में अनियमितता पाई जाती है तो उस संस्थान के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। नगर निगम में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाए। प्रतिवेदनों पर लगातार कार्रवाई की जाए।
शहरी क्षेत्र में कईं जगह है बेसमेंट में दुकानें
बुरहानपुर शहरी क्षेत्र में कईं जगह मॉल संचालित हो रहे हैं। कईं जगह बेसमेंट में दुकानें संचालित हो रही है। इसलिए यहां सुरक्षा के उपाय अपनाना जरूरी है। शनवारा, पांडुमल चौराहा, कमल टॉकिज एरिया, गांधी चौक, फूल चौक, खानका वार्ड में ऐसी दुकानें हैं जहां जांच की आवश्यकता है।
हर बाद हादसे के बाद जागते हैं अफसर
खास बात यह है कि हर बार किसी न किसी हादसे के बाद ही अफसर जागते हैं। हालांकि पिछली बार भी दिल्ली, मुंबई में हुई आग की घटनाओं के बाद प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए कुछ मॉल को सील कराने, उपकरणों की जांच की कार्रवाई की थी, लेकिन जैसे ही घटना को अधिक दिन बीतें सारी जांच बंद हो गई। ऐसे में फिर से मॉल आदि में किसी भी प्रकार की कोई जांच नहीं हो रही है।
फायर उपकरण को लेकर गंभीरता नहीं
नगर के अधिकांश निजी संस्थाओं में फायर उपकरणों को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जाती। अस्पताल, मॉल सहित अन्य संस्थाओं में फायर उपकरण की तारीख निकलने के बाद भी उसे नहीं बदला जाता है। अब जांच के दौरान अफसरों को इस स्थिति की तरफ भी ध्यान देना होगा।
….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फोनपे पर फर्जी लिंक भेजकर महिला से 1.15 लाख रुपए की साइबर ठगी, शिकारपुरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

’25 हजार रुपए आ रहे हैं…’ एक कॉल, दो लिंक और 15 मिनट में खाली हो गया खाता; साइबर ठगों ने महिला से 1.15 लाख रुपए उड़ाए

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser