राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन- गड्ढों के कारण कमर दर्द हो तो लगाएं झंडु बाम 

कहा, रोड की स्थिति ठीक नहीं की गई तो आगे करेंगे आंदोलन बुरहानपुर। शुक्रवार को ग्राम लोनी में कांग्रेस नेताओं ने लोगों के वाहन रोक रोककर उन्हें झंडु बाम के पाउच, डिब्बी आदि दी। साथ ही कहा अगर गड्ढों के कारण आपकी कमर में दर्द हो तो झंडु बाम लगाएं। दरअसल जिले में

On: August 2, 2024 8:34 PM
Follow Us:
  • कहा, रोड की स्थिति ठीक नहीं की गई तो आगे करेंगे आंदोलन

बुरहानपुर। शुक्रवार को ग्राम लोनी में कांग्रेस नेताओं ने लोगों के वाहन रोक रोककर उन्हें झंडु बाम के पाउच, डिब्बी आदि दी। साथ ही कहा अगर गड्ढों के कारण आपकी कमर में दर्द हो तो झंडु बाम लगाएं।
Sadaiv Newsदरअसल जिले में सड़कों की स्थिति खराब है। इसे देखते हुए शुक्रवार दोपहर कांग्रेस नेताओं ने ग्राम लोनी में अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। यहां रोड पर कांग्रेस नेता एकत्रित हुए और बाइक, बस, कार से आने जाने वाले लोगों को झंडु बाम की डिब्बी, पाउच बांटे। साथ ही कहा गड्ढों के कारण अगर घर जाकर दर्द हो तो यह झंडु बाम लगाएं। पिछले दिनों कांग्रेस नेताओं ने शहर में खुद गड्ढे भरने का अभियान चलाया था। अब अनोखे तरीके से झंडु बाम बांटा गया। आगे भी आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
सड़क नहीं सुधरी तो करेंगे आंदोलन
Sadaiv Newsइस दौरान कांग्रेस नेता हेमंत पाटिल ने कहा सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क यह पहचान नहीं हो पा रही है इसलिए झंडु बाम बांटने का प्रदर्शन किया। लोगों को गड्ढे के कारण शरीर में दर्द हो रहा है। प्रदर्शन से शायद अफसर, प्रतिनिधियों को शर्म आए। उन्होनें कहा पहले गुलाब आंदोलन किया था। आज झंडु बाम आंदोलन किया और अब आगे गढ्डा बैठो आंदोलन करें। अगर सुधार नहीं हुआ तो आगे गड्ढों में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं कांग्रेस नेता अजय सिंह रघुवंशी ने कहा पहले हमारे शहर की पहचान ऐतिहासिक शहर के रूप में होती थी आज यह गड्ढों के कारण जाना जा रहा है। गांवों में भी स्थिति है। सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधि केवल बड़े बड़े सपने दिखाते हैं। हमें सपने न दिखाएं काम करें। प्रदर्शन में किशोर महाजन, मुन्ना यादव, अकिल औलिया, रफीक गुलमोहम्मद सहित अन्य मौजूद रहे।
….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser