Homeमध्यप्रदेशकांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन- गड्ढों के...

कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन- गड्ढों के कारण कमर दर्द हो तो लगाएं झंडु बाम 

कहा, रोड की स्थिति ठीक नहीं की गई तो आगे करेंगे आंदोलन बुरहानपुर। शुक्रवार को ग्राम लोनी में कांग्रेस नेताओं ने लोगों के वाहन रोक रोककर उन्हें झंडु बाम के पाउच, डिब्बी आदि दी। साथ ही कहा अगर गड्ढों के कारण आपकी कमर में दर्द हो तो झंडु बाम लगाएं। दरअसल जिले में सड़कों की […]

  • कहा, रोड की स्थिति ठीक नहीं की गई तो आगे करेंगे आंदोलन

बुरहानपुर। शुक्रवार को ग्राम लोनी में कांग्रेस नेताओं ने लोगों के वाहन रोक रोककर उन्हें झंडु बाम के पाउच, डिब्बी आदि दी। साथ ही कहा अगर गड्ढों के कारण आपकी कमर में दर्द हो तो झंडु बाम लगाएं।
Sadaiv Newsदरअसल जिले में सड़कों की स्थिति खराब है। इसे देखते हुए शुक्रवार दोपहर कांग्रेस नेताओं ने ग्राम लोनी में अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। यहां रोड पर कांग्रेस नेता एकत्रित हुए और बाइक, बस, कार से आने जाने वाले लोगों को झंडु बाम की डिब्बी, पाउच बांटे। साथ ही कहा गड्ढों के कारण अगर घर जाकर दर्द हो तो यह झंडु बाम लगाएं। पिछले दिनों कांग्रेस नेताओं ने शहर में खुद गड्ढे भरने का अभियान चलाया था। अब अनोखे तरीके से झंडु बाम बांटा गया। आगे भी आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
सड़क नहीं सुधरी तो करेंगे आंदोलन
Sadaiv Newsइस दौरान कांग्रेस नेता हेमंत पाटिल ने कहा सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क यह पहचान नहीं हो पा रही है इसलिए झंडु बाम बांटने का प्रदर्शन किया। लोगों को गड्ढे के कारण शरीर में दर्द हो रहा है। प्रदर्शन से शायद अफसर, प्रतिनिधियों को शर्म आए। उन्होनें कहा पहले गुलाब आंदोलन किया था। आज झंडु बाम आंदोलन किया और अब आगे गढ्डा बैठो आंदोलन करें। अगर सुधार नहीं हुआ तो आगे गड्ढों में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं कांग्रेस नेता अजय सिंह रघुवंशी ने कहा पहले हमारे शहर की पहचान ऐतिहासिक शहर के रूप में होती थी आज यह गड्ढों के कारण जाना जा रहा है। गांवों में भी स्थिति है। सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधि केवल बड़े बड़े सपने दिखाते हैं। हमें सपने न दिखाएं काम करें। प्रदर्शन में किशोर महाजन, मुन्ना यादव, अकिल औलिया, रफीक गुलमोहम्मद सहित अन्य मौजूद रहे।
….

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles