राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

हर घर तिरंगा अभियान का आगाज: हम संकल्प लें कि हर घर, हर गली में तिरंगा फहराएं -श्री पाटिल

तिरंगा रैली में सम्मिलित हुए सांसद, विधायक, महापौर सहित जनप्रतिनिधिगण बुरहानपुर। हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत नगर निगम द्वारा बुरहानपुर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली कमल टॉकिज तिराहा से प्रारंभ होकर गांधी चौक, सुभाष चौक, इकबाल चौक एवं जय स्तंभ चौराहा से होते हुए शिवकुमार चौराहा शिलाफलकम् उद्यान पर

On: August 11, 2024 4:26 PM
Follow Us:
  • तिरंगा रैली में सम्मिलित हुए सांसद, विधायक, महापौर सहित जनप्रतिनिधिगण

बुरहानपुर। हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत नगर निगम द्वारा बुरहानपुर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली कमल टॉकिज तिराहा से प्रारंभ होकर गांधी चौक, सुभाष चौक, इकबाल चौक एवं जय स्तंभ चौराहा से होते हुए शिवकुमार चौराहा शिलाफलकम् उद्यान पर समापन हुआ। तिरंगा रैली में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक अर्चना चिटनीस, महापौर माधुरी अतुल पटेल, भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील, जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण शेंडे, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष साधना वीरेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष रजनी चौहान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण रायकवार, सुधा चौकसे, एसपी देवेंद्र पाटीदार, जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख, एसडीएम पल्लवी पुराणिक, आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया, फेडरेशन अध्यक्ष जयंती नवलखे, आदित्य प्रजापति, ईश्वर चौहान, सुनील वाघे, सहित अन्य सम्मिलित हुए। शहरवासियों की ओर से रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रैली में देशभक्ति के गीतों से गलियां गूंज उठे, जिससे पूरा शहर का माहौल देशभक्तिमय हो गया।
स्वतंत्रता सेनानी के बलिदान से हमें आजादी मिली
Sadaiv Newsसांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कमल चौराहा पर तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगे को हाथ में लेकर अंग्रेजों से स्वतंत्रता सेनानी लड़े। उन्हीं के बलिदान से आज हमें आजादी मिली है। आज उसी देशभक्ति में हम सब रंगे हैं। हम संकल्प लें कि हर घर, हर गली में तिरंगा फहराएं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हुई है। इसके लिए में प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का आभार व्यक्त करता हूं। इस अवसर पर सांसद सहित जनप्रतिनिधियों ने साइन बोर्ड पर हस्ताक्षर कर तिरंगा रैली का आगाज किया। समापन अवसर पर भारत माता की सामूहिक आरती की गई।
राष्ट्रव्यापी अभियान में शामिल हों
Sadaiv Newsप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ में पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनिस ने शामिल होकर स्थानीय लोगों को संबोधित किया। यात्रा के समापन अवसर पर भारत माता की आरती की गई। अर्चना चिटनिस ने कहा कि यह अभियान आगामी 15 अगस्त तक देशभर के हर जिले, तहसील, गांव, वार्ड व घर तक पहुंचेगी। स्वतंत्रता दिवस का उत्सव देश के जन-जन अपने घर व प्रतिष्ठान में राष्ट्रध्वज तिरंगा लहराकर मनाएंगे। प्रधानमंत्री जी ने अमृतकाल के पावन अवसर पर ‘विकसित भारत’ निर्माण का संकल्प लिया है। यह हमारा सौभाग्य है कि हम सभी इस ऐतिहासिक यात्रा के सहभागी हैं।आइए, हम सभी इस राष्ट्रव्यापी अभियान में शामिल हों और स्वतंत्रता का उत्सव मनाने के साथ उन वीर बलिदानियों को नमन करें जिन्होंने देश की संस्कृति, स्वतंत्रता व सम्मान के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया।
सीएम राईज़ स्कूल की छात्राओं को थाना शाहपुर का कराया भ्रमण
Sadaiv News“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन एवं एएसपी अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य देश वासियों को देश भक्ति की भावना से जोड़ना और उन्हें आजादी के महत्व के बारे में जागरूक करना है। अभियान की मूल भावना है कि लोग अपने राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति गर्व महसूस करें। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रविवार 11 अगस्त को शाहपुर पुलिस द्वारा सीएम राईज़ स्कूल शाहपुर की छात्राओं को पुलिस थाना शाहपुर का भ्रमण कराया गया। जहां पर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा द्वारा छात्राओं को देश के स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रध्वज तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने, देश की आज़ादी एवं महापुरुषों के बारे में अधिक से अधिक पढ़ने की समझाइश दी गई। छात्राओं को थाने का भ्रमण कराकर पुलिस की कार्यशैली के बारे में भी जानकारी दी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser