राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

जिलेभर में तेज बारिश का दौर- अलर्ट पर प्रशासन, धीरे-धीरे बढ़ रहा ताप्ती नदी का जल स्तर

निचले इलाकों में बारिश के दौरान बनी जल जमाव की स्थिति, घाटों पर जवान तैनात बुरहानपुर। जिलेभर में शनिवार सुबह से बारिश का दौर जारी रहा। इससे ताप्ती नदी क जल स्तर धीरे धीरे बढ़ रहा है। देर रात से कभी रुक रुककर तो कभी तेज बारिश हुई। बारिश से शहर के कई

On: August 10, 2024 8:20 PM
Follow Us:
  • निचले इलाकों में बारिश के दौरान बनी जल जमाव की स्थिति, घाटों पर जवान तैनात

बुरहानपुर। जिलेभर में शनिवार सुबह से बारिश का दौर जारी रहा। इससे ताप्ती नदी क जल स्तर धीरे धीरे बढ़ रहा है। देर रात से कभी रुक रुककर तो कभी तेज बारिश हुई। बारिश से शहर के कई चौराहे, गली, मोहल्ले जलमग्न हो गए। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने होमगार्ड जवान और पुलिस जवानों को तैनात किया है। शहर में जल जमाव की स्थिति बन गई। शनवारा, इतवारा, बुधवारा सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश का पानी जमा हो गया। ताप्ती का जल स्तर भी धीरे धीरे बढ़ रहा है। पानी घाटों के आसपास पहुंच रहा है। यहां तैनात जवान स्थिति पर नजर रख रहे हैं। हालांकि अभी छोटा पुल नहीं डूबा है। पानी इससे काफी नीचे है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश का मौसम बना है। कुछ जगह बारिश भी हो रही है। पूरे जिले में शुक्रवार दिनभर भी रुक रुक कर पानी बरसता रहा। वहीं रात से फिर बारिश का दौर शुरू हो गया। अच्छी बारिश के बावजूद जिला पिछले साल हुई बारिश से काफी पीछे है। अभी पिछले साल से साढ़े चार इंच कम पानी बरसा है। अगस्त में अच्छी बारिश की उम्मीद है, तभी औसत बारिश का कोटा पूरा हो सकेगा।
पारसडोह डैम के गेट खुलने से असर
ताप्ती नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में अच्छी बारिश के चलते पारसडोह डैम का एक गेट खोला गया है। इस कारण ताप्ती नदी का जलस्तर मामूली बढ़ा है। ताप्ती नदी 217.720 मीटर पर बही। हालांकि यह खतरे के निशान से काफी नीचे है, लेकिन सभी घाट डूबे हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन अच्छी बारिश होगी। जिले में अब तक औसत बारिश का 57.85 पानी ही बरसा है। अब तक 476.47 मिमी बारिश हुई है। पिछले साल अब तक 584.5 मिमी पानी बरस चुका था। बारिश के मामले में नेपानगर की स्थिति ठीक है। यहां 636.7 मिमी बारिश हुई है, जो पिछले साल से 30 मिमी कम है। बुरहानपुर और खकनार में पिछले साल की तुलना में बारिश काफी कम हुई है।
और इधर….

ठाठर, बलड़ी, खामला क्षेत्र में जान जोखिम में डालकर निकले लोग

Sadaiv Newsतेज बारिश के कारण शनिवार को कईं जगह छोटी पुलियाओं पर पानी उपर से बह रहा है। बारिश के कारण उतावली नदी में बाढ़ के हालात बन गए। इसके कारण निंबोला क्षेत्र के ग्राम ठाठर, बलड़ी और खामला गांव का करीब एक घंटे तक जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा रहा। ठाठर बलड़ी मार्ग पर पुलिया के दोनों लोगों की भीड़ रही। वहीं कुछ लोग पुलिया से बाइक लेकर जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करते हुए नजर आए। स्थानीय ग्रामीणों ने उनका वीडियो बनाया और कारण भी पूछा। एक व्यक्ति ने कहा पानी कम हो गया था इसलिए बाइक निकाल लाया। ताप्ती नदी के घाटों, छोटी पुलियाओं और संवेदनशील क्षेत्रों में जिला प्रशासन ने पुलिस जवान, होमगार्ड और एनडीईआरएफ जवानों की ड्यूटी लगाई है, लेकिन इसके बाद भी कईं जगह लोग लापरवाही बरतते हैं। निंबोला क्षेत्र के ठाठर, बलड़ी, खामला क्षेत्र में पुलिया पर पानी होने के कारण यहां करीब एक घंटे तक रास्ता बंद रहा। इसके कारण जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा रहा। हालांकि एक घंटे बाद पानी उतरने पर रास्ता चालू हो गया। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि यहां बड़ी पुलिया बनाई जाना चाहिए ताकि बारिश में परेशानी न आए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser