राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

आज मैं जो कुछ भी हूं नंदु भैया की बदौलत -ज्ञानेश्वर पाटिल

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की जयंती पर सांसद ने दी श्रद्धांजलि वह हर दुःखी आत्मा की सुनवाई करते थे, निमाड़ को भगवामय, भाजपामय बनाया शाहपुर में खोलेंगे सांसद सुविधा केंद्र नंदू भैया की जन्म जयंती पर कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण बुरहानपुर। दिवंगत सांसद नंदकुमार सिंह चौहान

On: September 8, 2024 2:53 PM
Follow Us:
  • भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की जयंती पर सांसद ने दी श्रद्धांजलि

  • वह हर दुःखी आत्मा की सुनवाई करते थे, निमाड़ को भगवामय, भाजपामय बनाया

  • शाहपुर में खोलेंगे सांसद सुविधा केंद्र

  • नंदू भैया की जन्म जयंती पर कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

बुरहानपुर। दिवंगत सांसद नंदकुमार सिंह चौहान नंदु भैया की जन्म जयंती के अवसर पर रविवार को शाहपुर में उनकी प्रतिमा स्थल पर भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर माल्यार्पण किया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें इंदौर के डॉ. विवेक सिंह दीक्षित के मार्गदर्शन में डॉक्टरों ने सेवाएं दी।
इस दौरान खंडवा संसदीय सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा- ऐसे कोई भी निमाड़ की नैया नहीं कहलाता। नंदु भैया ने निमाड़ में हमारे जैसे कईं हजारों कार्यकर्ताओं को गढ़ने का, खड़ा करने का कम किया। जिस परिस्थिति में नंदु भैया ने राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखा और कदम रखने के साथ कांग्रेस का अभेद्य किला था, उसे हजारों कार्यकर्तओं की बदौलत, कार्यकर्ताओं को आगे रखकर इस निमाड़ को भगवामय, भाजपामय बनाने का काम किया। उनके मार्गदर्शन में मैं आज राजनीति में यहां तक पहुंचा हूं। आज हम उनकी जयंती मना रहे हैं।
40 साल तक सतत राजनीति में सेवा की
सांसद श्री पाटिल ने कहा शाहपुर में जल्द सांसद सुविधा केंद्र खोला जाएगा। जिस तरह नंदु भैया हर दुःखी आत्मा की सुनवाई करते थे उसी तरह मैं भी करूंगा। हर दुःखी व्यक्ति की फरियाद सुनी जाएगी। अगर वह सही है तो उसकी पूरी मदद की जाएगी। किसी की आंखों में आंसू नहीं आने दूंगा। सांसद ने आगे कहा नंदु भैया ने शाहपुर से राजनीति की शुरूआत की और दिल्ली तक जो सफर तय किया वह हर किसी के बस की बात ही नहीं। न जात पात देखी, न पार्टी। किसी को बर्बाद करने, मिटाने का काम कभी नहीं किया। 40 साल तक सतत राजनीति में सेवा की। हम सब नंदु भैया के बताए मार्ग पर चलेंगे। निमाड़ की नैया नंदु भैया के नारे को हम सब मिलकर सार्थक कर रहे हैं। आगे भी करेंगे। सात बार लोकसभा का चुनाव लड़ना हर किसी के बूते की बात नहीं होती। वह अपने किसी भी विरोधी को कभी नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं करते थे। आज हम उनकी जन्म जयंती मना रहे हैं। इस दौरान सभी ने नंदु भैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
15 डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया
दिवंगत सांसद नंदु भैया की जन्म जयंती पर उनकी प्रतिमा स्थल पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें इंदौर के डॉ. विवेक सिंह दीक्षित के साथ डॉक्टरों की टीम आई। करीब 15 डॉक्टरों की टीम ने लीवर सहित अन्य बीमारियों की निःशुल्क जांच की।
सपना तभी साकार होगा जब सभी एकजुट होंगे
इस दौरान विधायक मंजू दादू ने कहा-इस क्षेत्र को नंदु भैया की कमी हमेशा महसूस होती रहेगी। उनके दिखाए मार्ग पर चलना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए। उनका सपना तभी साकार होगा जब सभी एकजुट होंगे। हम एक परिवार हैं और परिवार को एक साथ होना चाहिए। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष युवराज महाजन ने कहा- नंदु भैया के लिए हम सभी समर्पित हैं। कार्यक्रम में राजेन्द्र जोशी, विनोद चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, इंदौर से आए डॉक्टर ने भी संबोधित किया। इस दौरान विक्रम सिंह चौहान, सुजय सिंह चौहान, गुलचंद बर्ने, सुनील महाजन, अशोक महाजन, लक्षमण महाजन, मोहन पाटिल, दिनेश चौधरी, सहित अन्य मौजूद थे। संचालन प्रवीण शहाणे ने किया। आभार महेश सिंह चौहान ने माना।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser