Homeमध्यप्रदेशआज मैं जो कुछ भी हूं नंदु...

आज मैं जो कुछ भी हूं नंदु भैया की बदौलत -ज्ञानेश्वर पाटिल

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की जयंती पर सांसद ने दी श्रद्धांजलि वह हर दुःखी आत्मा की सुनवाई करते थे, निमाड़ को भगवामय, भाजपामय बनाया शाहपुर में खोलेंगे सांसद सुविधा केंद्र नंदू भैया की जन्म जयंती पर कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण बुरहानपुर। दिवंगत सांसद नंदकुमार सिंह चौहान नंदु भैया […]

बुरहानपुर। दिवंगत सांसद नंदकुमार सिंह चौहान नंदु भैया की जन्म जयंती के अवसर पर रविवार को शाहपुर में उनकी प्रतिमा स्थल पर भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर माल्यार्पण किया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें इंदौर के डॉ. विवेक सिंह दीक्षित के मार्गदर्शन में डॉक्टरों ने सेवाएं दी।
इस दौरान खंडवा संसदीय सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा- ऐसे कोई भी निमाड़ की नैया नहीं कहलाता। नंदु भैया ने निमाड़ में हमारे जैसे कईं हजारों कार्यकर्ताओं को गढ़ने का, खड़ा करने का कम किया। जिस परिस्थिति में नंदु भैया ने राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखा और कदम रखने के साथ कांग्रेस का अभेद्य किला था, उसे हजारों कार्यकर्तओं की बदौलत, कार्यकर्ताओं को आगे रखकर इस निमाड़ को भगवामय, भाजपामय बनाने का काम किया। उनके मार्गदर्शन में मैं आज राजनीति में यहां तक पहुंचा हूं। आज हम उनकी जयंती मना रहे हैं।
40 साल तक सतत राजनीति में सेवा की
सांसद श्री पाटिल ने कहा शाहपुर में जल्द सांसद सुविधा केंद्र खोला जाएगा। जिस तरह नंदु भैया हर दुःखी आत्मा की सुनवाई करते थे उसी तरह मैं भी करूंगा। हर दुःखी व्यक्ति की फरियाद सुनी जाएगी। अगर वह सही है तो उसकी पूरी मदद की जाएगी। किसी की आंखों में आंसू नहीं आने दूंगा। सांसद ने आगे कहा नंदु भैया ने शाहपुर से राजनीति की शुरूआत की और दिल्ली तक जो सफर तय किया वह हर किसी के बस की बात ही नहीं। न जात पात देखी, न पार्टी। किसी को बर्बाद करने, मिटाने का काम कभी नहीं किया। 40 साल तक सतत राजनीति में सेवा की। हम सब नंदु भैया के बताए मार्ग पर चलेंगे। निमाड़ की नैया नंदु भैया के नारे को हम सब मिलकर सार्थक कर रहे हैं। आगे भी करेंगे। सात बार लोकसभा का चुनाव लड़ना हर किसी के बूते की बात नहीं होती। वह अपने किसी भी विरोधी को कभी नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं करते थे। आज हम उनकी जन्म जयंती मना रहे हैं। इस दौरान सभी ने नंदु भैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
15 डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया
दिवंगत सांसद नंदु भैया की जन्म जयंती पर उनकी प्रतिमा स्थल पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें इंदौर के डॉ. विवेक सिंह दीक्षित के साथ डॉक्टरों की टीम आई। करीब 15 डॉक्टरों की टीम ने लीवर सहित अन्य बीमारियों की निःशुल्क जांच की।
सपना तभी साकार होगा जब सभी एकजुट होंगे
इस दौरान विधायक मंजू दादू ने कहा-इस क्षेत्र को नंदु भैया की कमी हमेशा महसूस होती रहेगी। उनके दिखाए मार्ग पर चलना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए। उनका सपना तभी साकार होगा जब सभी एकजुट होंगे। हम एक परिवार हैं और परिवार को एक साथ होना चाहिए। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष युवराज महाजन ने कहा- नंदु भैया के लिए हम सभी समर्पित हैं। कार्यक्रम में राजेन्द्र जोशी, विनोद चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, इंदौर से आए डॉक्टर ने भी संबोधित किया। इस दौरान विक्रम सिंह चौहान, सुजय सिंह चौहान, गुलचंद बर्ने, सुनील महाजन, अशोक महाजन, लक्षमण महाजन, मोहन पाटिल, दिनेश चौधरी, सहित अन्य मौजूद थे। संचालन प्रवीण शहाणे ने किया। आभार महेश सिंह चौहान ने माना।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles