30.7 C
Burhānpur
Thursday, June 5, 2025
30.7 C
Burhānpur
spot_img
Homeबुरहानपुरआयुक्त से बहस के बाद हटाया अतिक्रमण, सरकारी जमीन पर टीनशेड बनाकर...
Burhānpur
overcast clouds
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
49 %
2.9kmh
97 %
Wed
30 °
Thu
37 °
Fri
39 °
Sat
39 °
Sun
40 °
spot_img

आयुक्त से बहस के बाद हटाया अतिक्रमण, सरकारी जमीन पर टीनशेड बनाकर किराये से चल रही थी दुकानें

  • नगर निगम की टीम ने सिंधी बस्ती से कलेक्ट्रेट तक चलाया अभियान, अवैध अतिक्रमण हटाए गए, आगे पर जारी रहेगी कार्रवाई

बुरहानपुर। बुधवार को बहादरपुर- सिंधी बस्ती रोड पर नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव से एक हाथ ठेला चालक ने बहसबाजी की। आयुक्त ने उसे दुकान रोड से दूर लगाने को कहा था, लेकिन उसने बहसबजी की। दरअसल उसे मालूम नहीं था कि बहसबाजी नगर निगम आयुक्त से कर रहा है। निगमायुक्त ने अफसरों को अतिक्रमण हटाने को कहा। बताया जा रहा है कि यहां राणा मार्बल के जुगलकिशोर चांडक ने न सिर्फ अतिक्रमण किया है, बल्कि सरकारी जमीन पर टीनशेड बनाकर उसे किराये पर भी दे दिया। बाहर कुछ लोग दुकानें लगा रहे हैं जो रोड तक आ गए। दूसरे दिन नगर निगम ने कार्रवाई की।
दरअसल नगर निगम ने बुधवार को शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान सिंधी बस्ती से कलेक्ट्रेट तक जहां भी अस्थायी अतिक्रमण किए गए थे। सभी को हटाया गया। साथ ही निगम अफसरों ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण पाया जाता है तो सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता प्रभारी संजय तिवारी ने बताया नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है। बुधवार को निगम के अमले ने जुगलकिशोर चांडक द्वारा राणा चौपाटी के नाम से कई दुकाने नियम विरुद्ध बनाई गई थी।जिसे जेसीबी से जमीदोज किया गया। सिंधी बस्ती से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक मुहीम चलाई गई। इस मार्ग पर करीब 10 से अधिक स्थानों पर अस्थायी अतिक्रमण किया गया था। इसकी शिकायतें मिल रही थी। पहले नोटिस जारी किए गए थे। आज कार्रवाई की गई।
रोड तक फैला रखते हैं वाहन, सामान
शहर में नगर निगम द्वारा अकसर दिखावे की कार्रवाई की जाती है। जबकि कईं क्षेत्रों में काफी अतिक्रमण पसरा हुआ है। जिसके कारण आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई जगह रोड के बाहर तक दुकानदार सामान फैलाए रखते हैं। साथ ही वाहन भी खड़े किए जाते हैं। इसके अलावा खुद दुकानदारों के वाहन भी दुकानों के बाहर ही नजर आते हैं। गांधी चौक, फव्वारा चौक, इकबाल चौक, प्रकाश टॉकिज के पास, पांडुमल चौराहा रोड, कमल टॉकिज के आसपास भी आवागमन में आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
किराये पर दे रखा ठेला लाकर बाहर तक लगाया
इसे लेकर नगर निगम अधिकारी प्रेम कुमार साहू ने कहा- यहां एक साल से निर्माण किया गया था। कईं बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन जितना हटाना था उतना अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था इसलिए आज सख्ती से कार्रवाई की है। संबंधित व्यक्ति ने यहां किराये से भी दुकान दे रखी थी। साथ ही ठेला चालक आगे तक आ गए थे। आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
और इधर…..।
आवारा पशु पकड़ने का अभियान भी चलाया
बुधवार दोपहर नगर निगम ने नगर में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए भी अभियान चलाया। शहर में काफी संख्या में आवारा पशु विचरण करते हैं। रोड के बीच में बैठने से कईं बार वाहन चालक हादसे का शिकार भी होते हैं। इसलिए नगर निगम ने अभियान चलाकर पशुओं को पकड़ा। पशुओं को वाहन में भरकर ले जाया गया। सिंधी बस्ती, लालबाग रोड, कलेक्टर कार्यालय रोड सहित शहर के कई क्षेत्रों में आवारा पशुओं के कारण आमजन को परेशानी होती है। अब जाकर नगर निगम ने यहां कार्रवाई की।

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img
spot_img