राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

आयुक्त से बहस के बाद हटाया अतिक्रमण, सरकारी जमीन पर टीनशेड बनाकर किराये से चल रही थी दुकानें

नगर निगम की टीम ने सिंधी बस्ती से कलेक्ट्रेट तक चलाया अभियान, अवैध अतिक्रमण हटाए गए, आगे पर जारी रहेगी कार्रवाई बुरहानपुर। बुधवार को बहादरपुर- सिंधी बस्ती रोड पर नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव से एक हाथ ठेला चालक ने बहसबाजी की। आयुक्त ने उसे दुकान रोड से दूर लगाने को कहा था,

On: September 11, 2024 8:21 PM
Follow Us:
  • नगर निगम की टीम ने सिंधी बस्ती से कलेक्ट्रेट तक चलाया अभियान, अवैध अतिक्रमण हटाए गए, आगे पर जारी रहेगी कार्रवाई

बुरहानपुर। बुधवार को बहादरपुर- सिंधी बस्ती रोड पर नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव से एक हाथ ठेला चालक ने बहसबाजी की। आयुक्त ने उसे दुकान रोड से दूर लगाने को कहा था, लेकिन उसने बहसबजी की। दरअसल उसे मालूम नहीं था कि बहसबाजी नगर निगम आयुक्त से कर रहा है। निगमायुक्त ने अफसरों को अतिक्रमण हटाने को कहा। बताया जा रहा है कि यहां राणा मार्बल के जुगलकिशोर चांडक ने न सिर्फ अतिक्रमण किया है, बल्कि सरकारी जमीन पर टीनशेड बनाकर उसे किराये पर भी दे दिया। बाहर कुछ लोग दुकानें लगा रहे हैं जो रोड तक आ गए। दूसरे दिन नगर निगम ने कार्रवाई की।
Sadaiv Newsदरअसल नगर निगम ने बुधवार को शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान सिंधी बस्ती से कलेक्ट्रेट तक जहां भी अस्थायी अतिक्रमण किए गए थे। सभी को हटाया गया। साथ ही निगम अफसरों ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण पाया जाता है तो सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता प्रभारी संजय तिवारी ने बताया नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है। बुधवार को निगम के अमले ने जुगलकिशोर चांडक द्वारा राणा चौपाटी के नाम से कई दुकाने नियम विरुद्ध बनाई गई थी।जिसे जेसीबी से जमीदोज किया गया। सिंधी बस्ती से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक मुहीम चलाई गई। इस मार्ग पर करीब 10 से अधिक स्थानों पर अस्थायी अतिक्रमण किया गया था। इसकी शिकायतें मिल रही थी। पहले नोटिस जारी किए गए थे। आज कार्रवाई की गई।
रोड तक फैला रखते हैं वाहन, सामान
शहर में नगर निगम द्वारा अकसर दिखावे की कार्रवाई की जाती है। जबकि कईं क्षेत्रों में काफी अतिक्रमण पसरा हुआ है। जिसके कारण आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई जगह रोड के बाहर तक दुकानदार सामान फैलाए रखते हैं। साथ ही वाहन भी खड़े किए जाते हैं। इसके अलावा खुद दुकानदारों के वाहन भी दुकानों के बाहर ही नजर आते हैं। गांधी चौक, फव्वारा चौक, इकबाल चौक, प्रकाश टॉकिज के पास, पांडुमल चौराहा रोड, कमल टॉकिज के आसपास भी आवागमन में आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
किराये पर दे रखा ठेला लाकर बाहर तक लगाया
इसे लेकर नगर निगम अधिकारी प्रेम कुमार साहू ने कहा- यहां एक साल से निर्माण किया गया था। कईं बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन जितना हटाना था उतना अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था इसलिए आज सख्ती से कार्रवाई की है। संबंधित व्यक्ति ने यहां किराये से भी दुकान दे रखी थी। साथ ही ठेला चालक आगे तक आ गए थे। आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
और इधर…..।
आवारा पशु पकड़ने का अभियान भी चलाया
बुधवार दोपहर नगर निगम ने नगर में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए भी अभियान चलाया। शहर में काफी संख्या में आवारा पशु विचरण करते हैं। रोड के बीच में बैठने से कईं बार वाहन चालक हादसे का शिकार भी होते हैं। इसलिए नगर निगम ने अभियान चलाकर पशुओं को पकड़ा। पशुओं को वाहन में भरकर ले जाया गया। सिंधी बस्ती, लालबाग रोड, कलेक्टर कार्यालय रोड सहित शहर के कई क्षेत्रों में आवारा पशुओं के कारण आमजन को परेशानी होती है। अब जाकर नगर निगम ने यहां कार्रवाई की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser