राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

CRIME NEWS- अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया, एसपी ने की घटना की पुष्टि बुरहानपुर। शहर के शिकारपुरा थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के चलते पत्नी द्वारा अपने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं पोस्टमार्टम कराकर

On: September 16, 2024 7:54 PM
Follow Us:
  • पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया, एसपी ने की घटना की पुष्टि

बुरहानपुर। शहर के शिकारपुरा थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के चलते पत्नी द्वारा अपने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
एसपी देवेंद्र पाटीदार के अनुसार रविवार रात करीब 10.30 बजे डायल हंड्रेड पर एक इवेंट आया था जिसमें कहा गया था कि किसी महिला के साथ लूट की घटना हुई है और उसके पति को भी लेकर गए है। इस सूचना पर पुलिस ने गंभीरता दिखाई। मौके पर सीएसपी गौरव पाटिल और थाना प्रभारी तुरंत पहुंच गए। आरटीओ बैरियर के आगे एक महिला से बातचीत की। उस समय वह व्यक्ति को बाइक ले जाना बता रहे थे तब सर्चिंग की। जांच की तो पता चला मामला हत्या का है। एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ शाहपुर तरफ से निकला था। वह अपने साढू भाई के यहां से पैसे लेकर निकला था। इसी बीच उसकी पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर उसकी रस्से से गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रथम दृष्टया यही सामने आया है कि अवैध संबंधों के चलते यह वारदात हुई है। एसपी देवेन्द्र पाटीदार ने बताया पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
बताया जा रह है कि पत्नी ने खुद पुलिस को सूचना देकर बुलाया था कि उसके साथ लूट हुई है, लेकिन जांच में मामला हत्या का निकला। पत्नी उसे अपने साथ साढू के यहां रूपए लेने के बहाने लाई थी। पति को दो ढाबों पर शराब पिलाने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल यह सारी बातें पुलिस ने अपनी जांच में ली है। मामला रविवार देर रात का है। दूसरे दिन सोमवार को बुरहानपुर जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बुरहानपुर में स्लीपर बस से 782 किलो सलाई गोंद जब्त

बस की डिक्की में छिपाकर हो रही थी सलाई गोंद की तस्करी, 782.5 किलो माल जब्त; ड्राइवर-कंडक्टर समेत 4 गिरफ्तार, एक फरार 

नेपानगर विधायक मंजू दादू ने केला फसल नुकसान के बीच जन्मदिन नहीं मनाने और पौधारोपण करने की अपील की

जिले में केला फसल को भारी नुकसान, किसानों का दर्द देख जन्मदिन नहीं मनाएंगी विधायक मंजू दादू

आंधी-तूफान के बाद बुरहानपुर में खेतों में गिरी हुई केला फसल का दृश्य

10 हजार हेक्टेयर में केला फसल तबाह, किसानों ने केंद्र से मांगा 1000 करोड़ का पैकेज 

बुरहानपुर श्री स्वामीनारायण मंदिर में महाभिषेक कार्यक्रम में विधायक अर्चना चिटनिस

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर स्वामीनारायण मंदिर में महाभिषेक, विधायक अर्चना चिटनिस ने 51 लाख की घोषणा की

बुरहानपुर में इंदौर इच्छापुर हाईवे पर आयशर और ऐपे ऑटो की टक्कर में PHC ऑपरेटर की मौत

एक माह पहले नौकरी जॉइन की, हाईवे हादसे ने छीन ली जिंदगी: बसाड़ PHC के ऑपरेटर की मौत

बुरहानपुर के गुड हॉस्पिटल में लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी मरीज भर्ती होने के आरोप

लाइसेंस निरस्त, फिर भी गुड हॉस्पिटल में मरीज भर्ती: सीएमएचओ के आदेशों पर सवाल, परिजनों ने लगाए गुमराह करने के आरोप

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser