राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बिरोदा में धार्मिक जुलूस निकालने की बात पर दो पक्ष आमने-सामने

पुलिस और प्रशासनिक अमले की समझाईश के बाद बनी सहमति गांव की इच्छापुर गली से जुलूस निकाले जाने को लेकर एक पक्ष ने जताई थी असहमति बुरहानपुर। ग्राम बिरोदा में दो पक्षों के बीच धार्मिक जुलूस निकालने की बात को लेकर आपसी सहमति नहीं बन पा रही थी। एक पक्ष का कहना था

On: September 19, 2024 8:34 PM
Follow Us:
  • पुलिस और प्रशासनिक अमले की समझाईश के बाद बनी सहमति

  • गांव की इच्छापुर गली से जुलूस निकाले जाने को लेकर एक पक्ष ने जताई थी असहमति

बुरहानपुर। ग्राम बिरोदा में दो पक्षों के बीच धार्मिक जुलूस निकालने की बात को लेकर आपसी सहमति नहीं बन पा रही थी। एक पक्ष का कहना था कि हम गांव की इच्छापुर गली से हर साल ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस निकालते हैं, लेकिन इस बार इस रूट पर गणेश जी की प्रतिमाएं विराजित होने के कारण हम जुलूस नहीं निकाल पाए थे। जूलूस 20 सितंबर को सुबह 9 बजे निकाला जाएगा। लेकिन दूसरे दूसरे पक्ष का कहना था कि इच्छापुर गली से जुलूस न निकालते हुए दूसरी गली से निकाला जाए। इसकी जानकारी लगने पर दोपहर करीब 12 बजे तहसीलदार और अमला पहुंचा। वहीं दोपहर करीब 3 बजे से वरिष्ठ अफसर भी पहुंच गए। शाम 6.30 बजे तक दोनों पक्षों को समझाईश देने का दौर चला। कभी एक पक्ष कुछ शर्तें लगा रहा था तो कभी दूसरा पक्ष, लेकिन आखिरकर प्रशासनिक, पुलिस अफसरों की समझाईश पर दोनों ही पक्ष मान गए और यह तय किया गया कि जैसा त्योहार मना रह हैं वैसे ही मनाएंगे।
Sadaiv Newsईद मिलादुन्नबी का जुलूस 20 सितंबर को इच्छापुर गली से ही निकलेगा। मौके पर अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान, एएसपी अंतर सिंह कनेश, एसडीएम पल्लवी पुराणिक, सीएसपी गौरव पाटिल, तहसीलदार रामलाल पगारे, लालबाग थाना प्रभारी अमित जादौन दल बल के साथ मौजूद थे। एएसपी अंतरसिंह कनेश ने कहा-जुलूस को लेकर दोनों पक्षों को समझाईश के लिए ग्राम पंचायत भवन में एक साथ बैठाया गया। बहुत से त्योहार रहते हैं। हम चाहते हैं कि सभी एक स्टेज पर आ जाएं। तहसीलदार रामलाल पगारे ने कहा समझाईश के बाद दोनो पक्ष मान गए। शुक्रवार को मुस्लिम समाज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकालेगा।
अब जानिए क्यों बनी यह स्थिति
ग्राम बिरोदा में 12 छोटी बड़ी प्रतिमाएं विराजित की गई थी। 6 प्रतिमाएं विसर्जित हो गई, जबकि 6 प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार शाम से शुरू हुआ। प्रमुख मार्गों पर प्रतिमाएं विराजित होने के कारण ईद मिलादुन्नबी का जुलूस नहीं निकाला गया था। समाज के लोगों का कहना था कि पहले रास्ता क्लियर हो जाए तब जुलूस निकालेंगे, लेकिन प्रतिमाएं बुधवार शाम को विसर्जित होने की जानकारी सामने आई। इस पर जुलूस 20 सितंबर को निकालना तय किया गया। लेकिन इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने इच्छापुर गली से जुलूस निकालने पर आपत्ति जताई। यही वजह रही कि दोनों को दिनभर प्रशासन, पुलिस के अफसर समझाईश देते रहे और आखिरकर शाम में मामला हल हुआ। दोनों ही पक्ष अपने अपने तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने पर सहमत हुए। वहीं जो 6 प्रतिमाएं विसर्जित होने वाली थी वह भी विसर्जन के लिए रवाना हो गई। रात तक प्रतिमाएं विसर्जित होगी।
इस रोड से निकलेगा जुलूस
तहसीलदार रामलाल पगारे ने बताया ईद मिलादुन्नबी का जुलूस पुराने रूट से ही निकाला जाएगा। यह शुक्रवार सुबह 9 बजे मस्जिद से निकलकर इच्छापुर गली, पठानवाड़ी, पंचायत भवन, सुतार गली, महादेव गली, ज्योतिबा फुले रोड से होते हुए वापस मस्जिद पर आकर समाप्त होगा। गांव में किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं है। आपसी सहमति से मामला हल हो गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser