बुरहानपुर। मैसेज व कॉल के माध्यम से 7-8 वर्षों से पीड़िता को परेशान करने व उसका पीछा कर छेड़छाड़ का कृत्य करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर गणपति नाका पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता ने थाना गणपति नाका पर एक लेखी आवेदन पत्र दिया गया। आवेदन का अवलोकन करते प्रथम दृष्ट्या आरोपी शुभम पिता दिलीप कोष्टी उम्र 30 साल निवासी सरस्वती नगर सरस्वती स्कूल के पास बुरहानपुर का कृत्य अपराध धारा 74, 75,(1)(i), 78, 296, 351 (2) BNS का पाया जाने से अपराध क्र. 342/2024 का पंजीबद्ध कर लिया। पुलिस को विवेचना के दोरान ज्ञात हुआ कि आरोपी पीड़िता को करीबन 7-8 वर्ष से परेशान कर रहा था। मोबाइल से मेसेज कर व काल कर परेशान करता था। उसका पीछा कर उसे परेशान कर छेड़ता था। आरोपी शुभम पिता दिलीप कोष्टी उम्र 30 साल निवासी सरस्वती नगर सरस्वती, स्कूल के पास बुरहानपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से मोबाइल भी जप्त किया गया। आरोपी शुभम के संबंध मे जानकारी लेते उसके विरुद्ध थाना कोतवाली, थाना शिकारपुरा, थाना लालबाग में भी लड़ाई झगड़े, नकली नोट व शराब के प्रकरण पंजीबद्ध है। आरोपी शुभम को न्यायालय मे पेश किया गया। जहा से उसका जेल वारंट बनाया गया। आरोपी को पकड़ने में विशेष भूमिका एसआई सईदा शाह, प्रधान आरक्षक गजनन्द की रही।
पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बुरहानपुर। मैसेज व कॉल के माध्यम से 7-8 वर्षों से पीड़िता को परेशान करने व उसका पीछा कर छेड़छाड़ का कृत्य करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर गणपति नाका पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने थाना गणपति नाका पर एक लेखी आवेदन पत्र दिया गया। आवेदन का अवलोकन
On: October 2, 2024 8:20 PM