Homeअपराध80 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म-...

80 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म- पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

बुरहानपुर। जिले में एक बार फिर हैवानियत देखने को मिली। नेपानगर विधानसभा में बुधवार रात एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने महिला को झाड़ियों में ले जाकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। क्षेत्र के युवाओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जिसके […]

बुरहानपुर। जिले में एक बार फिर हैवानियत देखने को मिली। नेपानगर विधानसभा में बुधवार रात एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने महिला को झाड़ियों में ले जाकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। क्षेत्र के युवाओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
नेपानगर पुलिस के अनुसार आरोपी शराब के नशे में था और बुजुर्ग महिला के साथ गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। आरोपी द्वारा महिला को शराब पिलाने की बात भी सामने आई थी, लेकिन पुलिस ने इसे खारिज कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद शराब का आदी है, लेकिन उसने महिला को शराब नहीं पिलाई थी। घटना के समय, कुछ लोगों ने समझा कि आरोपी महिला को वॉशरूम के लिए ले जा रहा होगा, लेकिन जब उन्होंने आरोपी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles