राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

80 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म- पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

बुरहानपुर। जिले में एक बार फिर हैवानियत देखने को मिली। नेपानगर विधानसभा में बुधवार रात एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने महिला को झाड़ियों में ले जाकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। क्षेत्र के युवाओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले

On: October 3, 2024 4:09 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। जिले में एक बार फिर हैवानियत देखने को मिली। नेपानगर विधानसभा में बुधवार रात एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने महिला को झाड़ियों में ले जाकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। क्षेत्र के युवाओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
नेपानगर पुलिस के अनुसार आरोपी शराब के नशे में था और बुजुर्ग महिला के साथ गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। आरोपी द्वारा महिला को शराब पिलाने की बात भी सामने आई थी, लेकिन पुलिस ने इसे खारिज कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद शराब का आदी है, लेकिन उसने महिला को शराब नहीं पिलाई थी। घटना के समय, कुछ लोगों ने समझा कि आरोपी महिला को वॉशरूम के लिए ले जा रहा होगा, लेकिन जब उन्होंने आरोपी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser