30.2 C
Burhānpur
Sunday, April 20, 2025
30.2 C
Burhānpur
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु शुरू...
Burhānpur
clear sky
30.2 ° C
30.2 °
30.2 °
21 %
2.3kmh
1 %
Sun
43 °
Mon
42 °
Tue
44 °
Wed
44 °
Thu
41 °
spot_img

पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु शुरू किया विशेष जागरूकता अभियान “मै अभिमन्यु”

बुरहानपुर। पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश, भोपाल के निर्देशन अनुसार 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान “मैं अभिमन्यु” जिले में संचालित किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश के पर्यवेक्षण में यह कार्यक्रम जिले में संचालित हो रहे है। मैं अभिमन्यु अभियान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के हित में एक परिवर्तनकरी पहल है। जिसका उद्देश्य हमारे समाज में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है। महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्सर नशे की लत दहेज प्रथा और पुरानी रूढ़िवादिता जैसी खतरनाक प्रथाओं में निहित होते हैं। जो सामूहिक रूप से हिंसा और उत्पीड़न को बढ़ावा देते हैं मैं अभिमन्यु के माध्यम से इन गहरी जड़ों वाली बुराइयों के बीच में एक ऐसे समाज को बढ़ावा देना है। जहां महिलाओं के साथ सम्मान और समानता का व्यवहार किया जाता है।
मैं अभिमन्यु अभियान के तहत बुरहानपुर जिले के समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी द्वारा स्कूलों एवं कॉलेज में जाकर इस अभियान के तहत महिलाएं, बच्चों,पुरुषों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाकर जागरूक करने की समझाइश दी जा रही है।

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img
spot_img