राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

जमीन के बदले जमीन की मांग- महापौर ने की राज्य बीज विकास निगम की जमीन की मांग

महापौर ने किसान कल्याण, कृषि विकास विभाग मंत्री से की मुलाकात बुरहानपुर। महापौर माधुरी अतुल पटेल राज्य बीज विकास निगम की जमीन की मांग की है। इसे लेकर महापौर और पूर्व महापौर अतुल पटेल ने भोपाल में किसान कल्याण व कृषि विकास विभाग मंत्री एंदल सिंह कंषाना से मुलाकात की। उन्हें बताया कि

On: October 19, 2024 7:55 PM
Follow Us:
  • महापौर ने किसान कल्याण, कृषि विकास विभाग मंत्री से की मुलाकात

बुरहानपुर। महापौर माधुरी अतुल पटेल राज्य बीज विकास निगम की जमीन की मांग की है। इसे लेकर महापौर और पूर्व महापौर अतुल पटेल ने भोपाल में किसान कल्याण व कृषि विकास विभाग मंत्री एंदल सिंह कंषाना से मुलाकात की। उन्हें बताया कि नगर निगम योजना शहरी अंधोसंरचना विकास के कार्य नगर निगम के नवीन भवन के निर्माण के लिए भी प्रस्ताव किया गया है।
Sadaiv Newsनगर पालिका निगम के वर्तमान कार्यालय की भूमि पूर्णघनत्वीकरण योजना के तहत नवीन कार्यालय भवन निर्माण करने के लिए बीज निगम के लिए भूमि निगम स्वामित्व की भूमिका अदला बदली किए जाने की अपील की है। नगर निगम बुरहानपुर द्वारा बीज निगम की भूमि के बदले निगम द्वारा दोगुनी भूमि का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। निगम द्वारा जो भूमि बीज निगम को उपलब्ध कराई जा रही है वह भूमि के शहर के नजदीक है। ताप्ती नदी से लगी हुई है। महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि बीज निगम की भूमि को निगम स्वामित्व की भूमि में आदला बदली हस्तांतरण किए जाने को लेकर किसान कल्याण योजना कृषि विभाग मंत्री श्री एंदल सिंह कंषाना से सादर अनुरोध किया गया।
इंदिरा कॉलोनी के पास है जमीन
नगर निगम सीमा बिटिया रोड पर इंदिरा कॉलोनी के समीप बीज निगम व फार्म विकास की जमीन है जिस पर वर्तमान में कृषि कार्य किया जा रहा है। नगर तथा ग्राम निवेश के मास्टर प्लान 2031 में बिटिया रोड के दोनों ओर की भूमि का उपयोग आवासीय, व्यवसायिक उपयोग के लिए किया गया है। भूमि शहर के मध्य में स्थित है और क्षेत्र का मास्टर प्लान 2031 अनुसार भूमि का सार्वजनिक, वाणिज्यिक उपयोग करने से शहर के लोगों को रोजगार मिलेगा। 927 हेक्टर भूमि के ऐवज में ताप्ती नदी किनारे आयुक्त नगर पालिक निगम के नाम से दर्ज खसरा नंबर 635/1, 635/2 जमीन है जिसका कुल रकबा 3.187 हेक्टर कृषि के लिए उपयुक्त होने से उक्त भूमि के स्थान पर प्रतिस्थापन किया जाना है। मेयर इन काउंसिल, निगम परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव अनुसार बीज निगम व फार्म विकास की भूमि कुल रकबा 9.237 हेक्टर के स्थान पर निगम स्वामित्व की भूमि खसरा नंबर 635/1, 635/2 कुल रकबा 8.167 की जमीन बीज निगम को दिया जाना है। महापौर ने कहा भूमि का सार्वजनिक एवं वाणिज्यिक उपयोग करने से शहर के लोगों को रोजगार मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser