राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

शाहपुर में कलयुगी बेटे ने ली पिता की जान- बक्खी से सीने पर किया वार, अस्पताल ले जाते समय मौत

बुरहानपुर। शाहपुर क्षेत्र के ग्राम खामनी में एक कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में अपने पिता को ही मौत के घाट उतार दिया। 65 साल के पिता पर बक्खी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बुजुर्ग को सीने में गंभीर चोट आने से उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हुई। घटना

On: October 20, 2024 12:32 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। शाहपुर क्षेत्र के ग्राम खामनी में एक कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में अपने पिता को ही मौत के घाट उतार दिया। 65 साल के पिता पर बक्खी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बुजुर्ग को सीने में गंभीर चोट आने से उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हुई। घटना शनिवार रात की है। सूचना मिलने पर शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Sadaiv Newsशाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के अनुसार दिलीप उर्फ गोलू पिता दिगम्बर ने उसके पिता दिगम्बर लहानु सुल्ताने 65 की सीने पर बक्खी मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी शराब पीने का आदी है। शनिवार रात भी उनके बीच विवाद हुआ था। आरोपी शराब पीकर घर पहुंचा और बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था। पिता ने उसे ऐसा करने से मना किया। इसी बीच गुस्से में आकर आरोपी ने अपने पिता के सीने में बक्खी मारकर चोट पहुंचाई जिससे उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं आरोपी के सिर पर भी चोट के निशान है। उसके सिर पर चोट कैसे आई इसकी जांच भी पुलिस कर रही है। आरोपी को कस्टडी में लिया गया। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया। रविवार सुबह शाहपुर में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने पिता का इकलौता है। उसी ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser