Homeबुरहानपुरहनुमान साइजिंग में लगी आग- रहवासी दहशत...

हनुमान साइजिंग में लगी आग- रहवासी दहशत में, कहा-घनी बस्ती से हटाई जाए साइजिंग

क्षेत्र में मची अफरा तफरी, पिछले साल भी लगी थी इसी फैक्ट्री में आग  आग की घटना के बाद आलमगंज छोड़कर चले गए थे लोग बुरहानपुर। शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे शहर के आलमगंज क्षेत्र स्थित हनुमान साइजिंग में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह कपड़ा फैक्ट्री उद्योगपति जगदीश […]

बुरहानपुर। शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे शहर के आलमगंज क्षेत्र स्थित हनुमान साइजिंग में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह कपड़ा फैक्ट्री उद्योगपति जगदीश लाठ, रोहित पोद्दार की है। पिछले साल भी यहां आग लगी थी। एक बार फिर आग लगने से यहां हड़कंप मच गया। इसके बाद क्षेत्र में बिजली बंद कर दी गई। कईं मकानों के कांच चटक गए। फैक्ट्री में रखी कपड़ा गठानें जल, मशीनें जल गई।
Sadaiv Newsरात 9.30 बजे अचानक लगने क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के मकानों को खाली कराया गया ताकि कोई जनहानि न हो। मौके पर नगर पालिक निगम बुरहानपुर के अलावा नेपानगर, शाहपुर से भी फायर फायटर बुलाए गए। आग से फैक्ट्री को बड़े नुकसान हुआ।
पिछले साल भी 13 जुलाई 23 को लगी थी आग
पिछले साल भी इसी फैक्ट्री में 13 जुलाई 2023 को रात 9.55 बजे आग लगी थी। इस बार फिर यहां अचानक आग लगने हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर छह फायर फायटर ने आग पर काबू पाया। मौके पर एसडीएम पल्लवी पुराणिक, नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, तहसीलदार रामलाल पगारे, गणपति नाका थाना प्रभारी सहित अन्य मौके पर पहुंचे। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। फायर फायटर, नगर निगम की टीम, सारा राजस्व का अमला, पुलिस प्रशासन की टीम यहां जुट गई। पहले आगे, पीछे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। देर रात आग पर काबू पाया गया।
आग की घटना से क्षेत्रीय रहवासियों में दहशत
शहर के आलमगंज में शुक्रवार रात हनुमान साइजिंग उद्योग में हुई आग लगने की घटना से रहवासियों में आक्रोश है। इसकी वजह यह है कि इसी सायजिंग में 13 जुलाई 2023 को भी भयंकर आग लगी थी। रहवासियों की मांग की है कि घनी बस्ती से साइजिंग को कहीं और शिफ्ट किया जाना चाहिए। शनिवार को क्षेत्रीय रहवासियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि यहां करीब छह से सात हजार परिवार रहते हैं। गनीमत रही कि रात में कोई जनहानि नहीं हुई।
वार्ड की शारदा पवार ने कहा यह सायजिंग दोबारा चालू नहीं होना चाहिए। मेरे पति हार्ट पेशेंट हैं। रात में अचानक आग लगने पर जान बचाने के लिए इधर, उधर जाना पड़ा। दूसरे लोगों को भी घर छोड़ना पड़े। सनातन धर्म सभा अध्यक्ष रजनीकांत तिवारी ने कहा घनी आबादी में उद्योग नहीं होना चाहिए। यह जमीन उद्योग को लीज पर समाज की ओर से दी गई है। अब आबादी ज्यादा हो गई है। समाज की तरफ से मांग करेंगे कि इसे यहां से हटाया जाए। लिखित में नोटिस जारी करेंगे। कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इससे बड़ी हानि होने की संभावना थी। यहां करी 7 हजार की आबादी है। रहवासियों ने मांग की कि कार्रवाई की जाए।
सीएम हेल्पलाइन पर भी कर चुके शिकायत
शैलेंद्र मिश्रा ने कहा करीब 10 साल से यह उद्योग यहां से हटाने की मांग की जा रही है। कईं बार शिकायत की है। सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की थी। लीज की जगह पर उद्योग है जिसका 2027 तक अनुबंध है, लेकिन इसका अब गेट भी नहीं खुलना चाहिए। पार्षद राजेश महाजन ने कहा हर बार यहीं आग लगती है। दहशत में लोग घर खाली करके दूसरी जगह चले गए थे। यहां से उद्योग हटाना चाहिए। वहीं इस मामले में शुक्रवार रात ही एसडीएम पल्लवी पुराणिक ने स्पष्ट कर दिया था कि आवासीय बस्ती में उद्योग की जांच की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles