Homeअपराधनेपानगर में डकैती- नकाबपोश बदमाशों ने बिल्डिंग...

नेपानगर में डकैती- नकाबपोश बदमाशों ने बिल्डिंग मटेरियल संचालक को पीटा, नगदी, गहने लेकर फरार

सीसीटीवी में नजर आए बदमाश, 6 बाइक भी चुराई, डॉग स्कवायड के साथ मौके पर पहुंची पुलिस बुरहानपुर। नगर में अज्ञात बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। नकाबपोश बदमाशों की यह हरकत सीसीटीवी में भी कैद हुई है। करीब एक लाख रूपए नगदी और सोने की चेन, मंगलसूत्र छीनकर आरोपी फरार हो गए […]

  • सीसीटीवी में नजर आए बदमाश, 6 बाइक भी चुराई, डॉग स्कवायड के साथ मौके पर पहुंची पुलिस

बुरहानपुर। नगर में अज्ञात बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। नकाबपोश बदमाशों की यह हरकत सीसीटीवी में भी कैद हुई है। करीब एक लाख रूपए नगदी और सोने की चेन, मंगलसूत्र छीनकर आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ डकैती का केस दर्ज किया है।
Sadaiv Newsमामला नगर की वृंदावन कॉलोनी में कॉन्वेंट स्कूल के पास का है। देर रात अज्ञात बदमाशों ने सामने के रास्ते से बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी रौनक जैन के घर पर धावा बोला। दरवाजा खटखटाने पर जैसे ही रौनक जैन बाहर निकले उन पर बदमाश टूट पड़े। उन्होंने हाथापाई भी की। इससे उनके सिर में चोंटें आई। करीब 9 बदमाश घर के अंदर घुस गए और डकैती की वारदात को अंजाम दिया। चौकीदार के साथ भी मारपीट की। व्यापारी के अनुसार करीब 9 लोग घर के अंदर घुसे थे जबकि 15-16 बाहर दुकान के आसपास थे। सीसीटीवी में बदमाश नजर आ रहे हैं।
क्षेत्र से ही छह बाइक भी चोरी की
अज्ञात बदमाशों ने क्षेत्र से करीब छह बाइकें भी चोरी की है। खस बात यह रही कि इतनी अधिक संख्या में बदमाश एक क्षेत्र में घूमते नजर आए, लेकिन पुलिस के हाथ नहीं लग सके। उन्होंने वारदात को भी अंजाम दे दिया। दरअसल वृंदावन कॉलोनी में रौनक जैन की अरिहंत बिल्डिंग मटेरियल के नाम से दुकान है। यहीं उसका मकान भी है। रात करीब 3.30 बजे 9 बदमाश यहां पहुंचे जिसके पास हथियार भी थे। रौनक जैन की उनके साथ हाथापाई भी हुई जिससे उनके सिर पर चोट आई है। उनकी पत्नी ने भी बदमाशों पर कैंची से वार किए।
चौकीदार के साथ भी की मारपीट
चौकीदार काशीनाथ के साथ भी अज्ञात बदमाशों ने मारपीट की है। उसने बताया मेरा मुंह दबा दिया था। करीब 12 से ज्यादा लोग थे जो धमकी दे रहे थे कि अगर किसी को कुछ बताया तो ठीक नहीं होगा। वहीं सूचना मिलने पर नेपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल रौनक जैन को उपचार के लिए नेपा मिल अस्पताल भेजा गया। सुबह डॉग स्कवायड की टीम भी पहुंची। आधा किमी दूर एक निर्माण स्थल के पास से हथौड़ी भी पड़ी मिली। पुलिस ने यहां काम करने वाले मजदूरों की जानकारी ली। मौके पर एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा, नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल सहित टीम मौजूद थी।
अचानक दरवाजा खटखटाया, दरवाजा खोला तो किया हमला
घायल व्यापारी रौनक जैन ने बताया कि रात में अचानक दरवाजे पर दस्तक हुई। मैंने दरवाजा खोला तो मुझ पर करीब 10 से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। करीब 9 लोग घर के अंदर घुस गए। जबकि परिसर में भी 15-16 लोग थे। मेरे साथ मारपीट की गई। इस दौरान मैंने भी हाथापाई की। मेरे गले से सोने की चेन, पत्नी का मंगलसूत्र और एक लाख रूपए के करीब नगदी छीनकर ले गए। सिर और हाथ में चोट आई है।
वर्जन-
डकैती की धारा में केस दर्ज
नेपानगर के मामले में बीएनएस के तहत डकैती की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-देवेंद्र पाटीदार, एसपी बुरहानपुर
9 आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया
करीब नौ लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। डकैती का मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
-ज्ञानू जायसवाल, थाना प्रभारी नेपानगर

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles