राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

पुलिस का एक्शन- शाहपुर में पाड़ों की टक्कर कराने वाले 9 आयोजकों के खिलाफ एफआईआर

अमरावती नदी किनारे आयोजित हुई थी पाड़ों की टक्कर, हजारों की संख्या में जुटे थे लोग बुरहानपुर। शाहपुर में अमरावती नदी के पास शनिवार को पाड़ों की टक्कर का आयोजन किया गया था। यह टक्कर प्रतिबंधित है। इसलिए पुलिस ने 9 आयोजकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा 223, 125,

On: November 3, 2024 1:42 PM
Follow Us:
  • अमरावती नदी किनारे आयोजित हुई थी पाड़ों की टक्कर, हजारों की संख्या में जुटे थे लोग

बुरहानपुर। शाहपुर में अमरावती नदी के पास शनिवार को पाड़ों की टक्कर का आयोजन किया गया था। यह टक्कर प्रतिबंधित है। इसलिए पुलिस ने 9 आयोजकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा 223, 125, 3-5 के अलावा पशुओं के प्रति कू्ररता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11-1 घ के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही जिन लोगों के हेलों के बीच लड़ाई कराई गई थी उनके खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है। गौरतलब है कि शनिवार को अमरावती नदी किनारे पाड़ों की टक्कर कराई गई थी जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग यहां जुटे थे।
यह है पूरा मामला
दरअसल शाहपुर में शनिवार को पाड़ों की टक्कर कराई गई। जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचे। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर समझाईश दी गई, लेकिन आसपास के गांव और कस्बे से काफी संख्या में लोग दोनों ओर खड़े होकर टक्कर देखने लगे। पशु पालकों को पुलिस ने सख्ती से हटवाया। दरअसल आयोजनकर्ताओं ने 2 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक यहां मेला आयोजित करने की परमिशन ली थी, लेकिन मेले में हेलों को क्रूरतापूर्वक लड़वाया जा रहा था जिसमें काफी अधिक भीड़ जमा हो गई थी। इसे आदेश का उल्लंघन मानते हुए 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
इन 9 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया केस
मनोज पिता भागवत चौधरी, कन्हैया पिता गजानंद नवलखे, दिनकर पिता विष्णु चौहान, सुधीर पिता नामदेव महाजन, दीपक पिता संतोष येवले, उमाकांत पिता सुधाकर पाटिल, गोकुल पिता ज्ञानेश्वर महाजन, सुनील पिता कुतरू वानखेड़े और वासुदेव पिता वसंता महाजन सभी निवासी शाहपुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा 223, 125, 3-5, पशुओं के प्रति कू्ररता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11-1 घ के तहत केस दर्ज किया गया।
मेला आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज, अन्य पर भी होगी कार्रवाई
शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया पाड़ों के आयोजन को लेकर 9 आयोजकों पर केस दर्ज किया गया है। जिला दंडाधिकारी के आदेशों का उल्लंघन पाया गया है। साथ ही पशु कू्ररता के तहत भी कार्रवाई की गई है। जिन लोगों के हेलों की लड़ाई हुई थी उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उनके नाम अभी स्पष्ट नहीं हुए हैं। जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser