राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

भारतीय किसान संघ ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, जीएम बीज नीति पर जल्द कार्रवाई की मांग

बुरहानपुर। भारतीय किसान संघ ने गुरुवार को खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को जीएम बीटी बीज से संबंधित कई चिंताओं पर ज्ञापन सौंपा। संघ ने देशभर में सांसदों को इस विषय पर ज्ञापन देकर केंद्र सरकार से जल्द राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग की। संघ के जिला अध्यक्ष संतोष महाजन ने कहा कि 23

On: November 21, 2024 8:20 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। भारतीय किसान संघ ने गुरुवार को खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को जीएम बीटी बीज से संबंधित कई चिंताओं पर ज्ञापन सौंपा। संघ ने देशभर में सांसदों को इस विषय पर ज्ञापन देकर केंद्र सरकार से जल्द राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग की।
संघ के जिला अध्यक्ष संतोष महाजन ने कहा कि 23 जुलाई 2024 को सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को कृषि वैज्ञानिकों, किसान संगठनों, और राज्य सरकारों के साथ विचार-विमर्श कर जीएम बीजों पर एक राष्ट्रीय नीति बनाने का निर्देश दिया था। यह प्रक्रिया चार महीने में पूरी करनी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
संघ की चिंताएं:
जीएम बीजों में उपयोग हो रहे रसायन कैंसर जैसे गंभीर रोगों को जन्म दे सकते हैं। इन बीजों के शाकाहारी या मांसाहारी होने की स्पष्टता नहीं है। जीएम बीजों के उपयोग से देसी बीज खत्म हो रहे हैं। यह भारत की कृषि परंपरा और जैव विविधता को नुकसान पहुंचा सकता है। बीटी बीजों से अधिक उत्पादन का दावा भ्रामक और वैज्ञानिक धोखा हो सकता है। यह बीज भारत की कृषि स्वायत्तता और किसानों की आजीविका को कमजोर करने का एक खतरनाक विदेशी षड्यंत्र हो सकता है। जीएम बीजों की विश्वसनीयता की जांच के साथ जल्द राष्ट्रीय नीति बनाई जाए। देसी बीजों के संरक्षण और रासायनिक प्रभावों को ध्यान में रखते हुए फसल प्रबंधन की दिशा में काम किया जाए।
सांसद ने दिया आश्वासन
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने किसानों को आश्वासन दिया कि यह मामला केंद्रीय कृषि और पर्यावरण मंत्री के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों की चिंताओं को देखते हुए जल्द कोई समाधान निकाला जाएगा।
यह रहे मौजूद
इस दौरान भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री इंद्रपाल महाजन, सहमंत्री वसंत पाटिल, उज्जवल पाटिल, भुवान सिंह चौहान, खकनार तहसील अध्यक्ष राजू प्रजापति, बुरहानपुर तहसील अध्यक्ष उत्तम महाजन, जैविक प्रमुख योगेश प्रजापति, नरेंद्र जाधव, ललित कश्यप, मीडिया प्रवीण चौधरी सहित अन्य सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser