Homeमध्यप्रदेशयुवतियों ने छेड़छाड़ कर रहे युवकों की...

युवतियों ने छेड़छाड़ कर रहे युवकों की चप्पलों से की पिटाई, वीडियो वायरल

इंदौर। शहर के लसूड़िया इलाके में देर रात एक साहसी घटना देखने को मिली, जब युवतियों ने छेड़छाड़ कर रहे युवकों की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। यह घटना स्कीम नंबर 78 इलाके की है, जहां कुछ युवतियां होस्टल जा रही थीं। रास्ते में कुछ युवकों ने उन पर अभद्र टिप्पणी करते हुए अश्लील […]

इंदौर। शहर के लसूड़िया इलाके में देर रात एक साहसी घटना देखने को मिली, जब युवतियों ने छेड़छाड़ कर रहे युवकों की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। यह घटना स्कीम नंबर 78 इलाके की है, जहां कुछ युवतियां होस्टल जा रही थीं। रास्ते में कुछ युवकों ने उन पर अभद्र टिप्पणी करते हुए अश्लील इशारे किए।
युवतियों ने तुरंत साहस दिखाते हुए छेड़छाड़ कर रहे युवकों को सबक सिखाया। घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस ने कहा- औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं
लसूड़िया थाने के टीआई तारेश सोनी ने बताया कि रात में इस हंगामे की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस के बीट जवान पहुंचे थे। हालांकि, अब तक थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles