राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

युवतियों ने छेड़छाड़ कर रहे युवकों की चप्पलों से की पिटाई, वीडियो वायरल

इंदौर। शहर के लसूड़िया इलाके में देर रात एक साहसी घटना देखने को मिली, जब युवतियों ने छेड़छाड़ कर रहे युवकों की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। यह घटना स्कीम नंबर 78 इलाके की है, जहां कुछ युवतियां होस्टल जा रही थीं। रास्ते में कुछ युवकों ने उन पर अभद्र टिप्पणी करते

On: November 22, 2024 10:38 AM
Follow Us:

इंदौर। शहर के लसूड़िया इलाके में देर रात एक साहसी घटना देखने को मिली, जब युवतियों ने छेड़छाड़ कर रहे युवकों की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। यह घटना स्कीम नंबर 78 इलाके की है, जहां कुछ युवतियां होस्टल जा रही थीं। रास्ते में कुछ युवकों ने उन पर अभद्र टिप्पणी करते हुए अश्लील इशारे किए।
युवतियों ने तुरंत साहस दिखाते हुए छेड़छाड़ कर रहे युवकों को सबक सिखाया। घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस ने कहा- औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं
लसूड़िया थाने के टीआई तारेश सोनी ने बताया कि रात में इस हंगामे की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस के बीट जवान पहुंचे थे। हालांकि, अब तक थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser