राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

रतागढ़-चांदनी मार्ग पर बड़ा हादसा टला, चलती ट्रैक्टर ट्रॉली पर पेड़ गिरा

बुरहानपुर। जिले के नेपानगर क्षेत्र के रतागढ़-चांदनी मार्ग पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। एक चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली पर अचानक पेड़ गिर गया। गनीमत यह रही कि चालक बाल-बाल बच गया। हालांकि, इस घटना के कारण मार्ग दोपहर 12 बजे तक अवरुद्ध रहा, जिससे यातायात पर भारी प्रभाव पड़ा। दरअसल रतागढ़-चांदनी मार्ग

On: November 30, 2024 2:25 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। जिले के नेपानगर क्षेत्र के रतागढ़-चांदनी मार्ग पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। एक चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली पर अचानक पेड़ गिर गया। गनीमत यह रही कि चालक बाल-बाल बच गया। हालांकि, इस घटना के कारण मार्ग दोपहर 12 बजे तक अवरुद्ध रहा, जिससे यातायात पर भारी प्रभाव पड़ा।
दरअसल रतागढ़-चांदनी मार्ग कच्चा रास्ता है, जिससे वाहन चालकों को पहले से ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पेड़ गिरने के बाद वाहन चालकों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी। मार्ग पर लंबा जाम लग गया, और दूर-दूर तक वाहनों की कतारें देखने को मिलीं।
पांधार नदी पुलिया बंद होने से बढ़ी समस्या
इस क्षेत्र की यातायात समस्या अगस्त से और बढ़ गई है, क्योंकि नेपानगर से चांदनी होकर बुरहानपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पांधार नदी की पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुकी है। प्रशासन ने पुलिया को बंद कर दिया है, जिससे सारा यातायात रतागढ़, चांदनी और बोरसल की ओर डायवर्ट हो गया है।
पेड़ गिरने की घटना के बाद इस वैकल्पिक मार्ग पर भी यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। प्रशासन द्वारा मार्ग को दोपहर करीब 12 बजे तक भी नहीं खोला जा सका था, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय निवासियों की मांग
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत जल्द से जल्द की जाए और कच्चे रास्तों की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser